पूर्व मंत्री के पुत्र पर महिला ने लगाया दुष्कर्म का आरोप
20 जनवरी, 2023
Edit
देहरादून। पूर्व मंत्री दिनेश धनै के पुत्र कनक धनै पर देहरादून निवासी महिला ने दुष्कर्म और मारपीट का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार देहरादून निवासी महिला ने कनक धनै पुत्र दिनेश धनै के खिलाफ पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया है कि कनक धनै ने इंस्टाग्राम के जरिये उसके साथ दोस्ती की। इसके बाद दोनों की कई मुलाकातें हुयी। महिला ने बहला फुसलाकर दुष्कर्म करने और मारपीट करने का आरोप लगाया है। महिला ने कनक धनै पर धमकी देने का भी आरोप लगाया है। पुलिस ने महिला की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है।