-->

search ad

प्रतिबंधित पॉलिथिन की अवैध फैक्ट्री में प्रशासन की छापेमारी।

प्रतिबंधित पॉलिथिन की अवैध फैक्ट्री में प्रशासन की छापेमारी।

सितारगंज:(चरनसिंह सरारी) नगर के समीप चौमेला गांव में प्रतिबंधित पॉलीथिन की फैक्ट्री छापेमारी के बाद सीलबंद कर दी गयी है।बताया जा रहा है कि कई हजार क्विंटल प्रतिबंधित पॉलीथिन  का कच्चा माल, व कई कुंतल पॉलीथिन तथा पॉलीथिन बनाने की मशीनें बरामद हुई है।अभी प्रशासन कार्यवाही में जुटा हुआ है। लाखो का जुर्माना वसूला जा सकता है।नगर के नकुलिया रोड़ पर चौमेंला गांव में अवैध रूप से चल रही प्रतिबंधित पॉलीथिन की फैक्ट्री जो अवैध तरीके से चलाई जा रही थी।जिसमे उपजिलाधिकारी सितारगंज तुषार सैनी,तहसीलदार जगमोहन त्रिपाठी ओर नगरपालिका व राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने  अवैध तरीके से प्रतिबंधित पॉलीथिन की चल रही फैक्ट्री में छापेमारी की है।छापेमारी में कई सौ कुंतल प्रतिबंधित पॉलीथिन व कई हजार  कुंतल कच्चा माल बरामद हुआ है।राजस्व विभाग व नगरपालिका की संयुक्त टीम व उपजिलाधिकारी सितारगंज तुषार सैनी के निर्देश पर फैक्ट्री को सीज करते हुए गोदाम को भी सील कर दिया गया है।समाचार लिखे जाने तक प्रशासन द्वारा कार्यवाही जारी थी।बताया जा रहा है कि कई लाखो का जुर्माना वसूला जा सकता है।बताया जा रहा है कि उधमसिंहनगर की एक्सपर्ट टीम को बुलाकर आगे की कार्यवाही होगी।

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन