बिहार के शिक्षा मंत्री का पुतला फूंका
17 जनवरी, 2023
Edit
काशीपुर। बिहार के शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर द्वारा पवित्र राम चरित्र मानस को लेकर दिए गए विवादित बयानों ने समूचे देश में तूफान खड़ा कर दिया है। इसी मामले को लेकर आज यहां हिंदूवादी संगठन से जुड़े कार्य कर्ताओं ने शिक्षा मंत्री के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उनका पुतला दहन कर इस आशय का ज्ञापन राष्ट्रपति को भेजा। हिंदू वादी संगठन से जुड़े लोगों ने राष्ट्रपति से मांग किया कि अपनी गलती के लिए बिहार के शिक्षा मंत्री देश से माफी मांगे। ज्ञातव्य है कि पिछले दिनों नालंदा मुक्त विश्वविद्यालय के 25 वें दीक्षांत समारोह के दौरान बिहार के शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर ने गोस्वामी तुलसीदास द्वारा रचित पवित्र ग्रंथ राम चरित्र मानस को लेकर असहनीय व अपमानजनक बयान दिए। इस घटना के बाद समूचे देश में बिहार के शिक्षा मंत्री के बयानों की कटु शब्दों में निंदा हो रही है। इसी को लेकर आज काशीपुर में भी हिंदूवादी संगठन से जुड़े कार्यकर्ताओं ने गुस्से का इजहार करते हुए कहा कि शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर अल्प बुद्धि है। वह इस पद के योग्य नहीं है। चंद्रशेखर के इस कृत्य को हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ताओं ने महापाप बताते हुए सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की बात कही है। विरोध प्रदर्शन करते हुए पुतला दहन करने वालों में पंकज अग्रवाल, गौरव गोयल, अश्वनी शर्मा, भगवती प्रसाद, विजय चंद्रा, मनोज अग्रवाल, बंटी, अमित मित्तल, देवेंद्र सिंह रावत आदि दर्जनों शामिल रहे।