
ग्राम प्रधानों ने आपनी मांगों को लेकर विकासखंड सितारगंज में की तालाबंदी।
01 फ़रवरी, 2023
Edit
सितारगंज:(चरनसिंह सरारी) ग्राम प्रधान संगठन के प्रदेश अध्यक्ष भास्कर संम्मल के नेतृत्व में ब्लॉक सितारगंज के दर्जनों ग्राम प्रधानों ने विकासखंड सितारगंज में पहुंचकर प्रदेश सरकार द्वारा मांगे ना माने जाने के विरोध में विकासखंड सितारगंज की तालाबंदी की और एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया।प्रदेश ग्राम प्रधान संगठन के प्रदेश अध्यक्ष भास्कर सम्मल के नेतृत्व में ब्लॉक सितारगंज के दर्जनों ग्राम प्रधानों ने माननीय सचिव पंचायती राज उत्तराखंड शासन व माननीय सचिव ग्रामीण विकास उत्तराखंड शासन को मांग- पत्र भेजकर कहा है कि माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से प्रदेश प्रधान संगठन पूर्व में भी कई ज्ञापनो व धरना- प्रदर्शनो के माध्यम से मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास,राज्य वित्त व केंद्रीय वित्त में आ रही समस्याओं के संबंध में अपना विरोध दर्ज करा चुका है, इसके बावजूद भी आज दिन तक किसी भी अधिकारी कर्मचारी ने ग्राम प्रधानों की समस्याओं पर कोई भी सकारात्मक ध्यान नहीं दिया है। अब प्रदेश ग्राम प्रधान संगठन आज विकास खंड सितारगंज में संपूर्ण तालाबंदी कर व धरना प्रदर्शन कर प्रदेश सरकार के अड़ियल रविये के खिलाफ विरोध जता रहा है।ग्राम प्रधान संगठन द्वारा चेतावनी दी गई कि अगर ग्राम प्रधानों की मांगों पर इसके बाद भी गौर नहीं किया गया तो प्रदेश व जिला प्रधान संगठन उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा। तालाबंदी करने वालो में ग्राम प्रधान संगठन के प्रदेश व जिला अध्यक्ष भास्कर सम्मल,ग्राम प्रधान लखविंदर सिंह, प्रधान पति पूरन डसीला,रितेश राणा,दिनेश राणा,जंगीर सिंह,राहिल मालिक,बूटा सिंह,सोन्ति देवी,कु०ममता,शाहनवाज बी,कमला,अमरजीत कौर,रेशमा देवी,अमरजीत सिंह सहित दर्जनों ग्राम प्रधान शामिल रहे।