शैली स्कूल सक्षम में होली का त्योहार मनाया।
07 मार्च, 2023
Edit
सितारगंज:(चरनसिंह सरारी) शैली स्कूल सक्षम में बीते सोमवार को होली अवकाश से पूर्व स्कूल में स्कूल की प्रधानाचार्य इंदु शैली व स्कूल इंचार्ज श्रीमती संतोष नेगी तथा स्कूल कोऑर्डिनेटर श्रीमती कुलदीप कौर ने सभी छात्र छात्राओं व स्कूल स्टाफ के साथ मिलकर होली का उत्सव बड़ी धूमधाम के साथ स्कूल परिसर में मनाया। सुबह की प्रार्थना के बाद स्कूल इंचार्ज श्रीमती संतोष नेगी ने होली के त्योहार के विषय में सभी छात्र छात्राओं को विस्तृत जानकारी दी। साथ ही इन रंगों के त्यौहार को मनाने का वैज्ञानिक कारण भी बताया व अपनी अंदर की नकारात्मक ऊर्जा को निकालकर सकारात्मक ऊर्जा को अर्जित करना बताया। अपने अंतर्मन में ईश्वरी उर्जा को समाहित कर सभी के साथ प्रेम भाव से होली के त्योहार को मनाने की जानकारी दी। प्रधानाचार्य श्रीमती इंदू शैली ने तथा स्कूल इंचार्ज श्रीमती संतोष नेगी ने सभी छात्र छात्राओं को गुलाल लगाकर होली मनाई व उन्हें सेवा संकल्प संस्था के साथ छात्रों द्वारा बनाए गए ऑर्गेनिक रंगो गुलाल रंगों के साथ होली खेलने को कहा जो कि हमारे शरीर व स्वास्थ्य के लिए लाभदायक है। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं व अध्यापिकाओ ने सांस्कृतिक गीतों के साथ होली के त्योहार को मनाया।
इस मौके पर पुष्कर सिंह नेगी, पूरन चंद बहुगुणा, श्रीमती पायल धीर, श्रीमती प्रभा बोरा, श्रीमती पारुल भट्ट, श्रीमती सरिता, श्रीमती प्रियंका गहतोड़ी, श्रीमती निर्मल कौर, मिस सिमरन अरोड़ा, मिस किरनप्रीत, मिस किरण, मिस संदीप, मिस रूप, मिस मानसी, मिस हिना, मिस नेहा, मिस उदिता, मिस राखी, मिस प्राची, मिस रमन, मिस सबीहा, मिस रुपिंदर, मिस लवजीत,श्रीमती विनिती, श्रीमती संदीप गिल, नवनीत, श्रीमती मनप्रीत, श्रीमती लखविंदर, श्रीमती मुनव्वर, श्रीमती पवन आदि अध्यापिकाएं व छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।