सिडकुल के पारले जी कंपनी के पास गंदे नाले में मिला शव।
17 मई, 2023
Edit
सितारगंज:(चरनसिंह सरारी)सिडकुल सितारगंज के पारले जी फैक्ट्री के पास नाले में एक आदमी की बॉडी पड़ी मिली।कंपनी के गार्ड की सूचना पर चौकी प्रभारी सिडकुल चंदन सिंह बिष्ट,का० कमल नाथ, का० कपिल कुमार तथा कोतवाली सितारगंज से एसएसआई विनोद फर्त्याल,हेड का० कमल किशोर,हेड का० नरेंद्र सिंह यादव घटनास्थल पारले जी कंपनी की पश्चिम दिशा में बने पानी के गंदे नाले पर घटना स्थल पर पहुंचे तो देखा कि पानी के गंदे नाले में एक व्यक्ति औधे मुंह गिरा हुआ था जिसका चेहरा कीचड़ में धसा हुआ है तथा घुटने से नीचे पैर पानी में डूबे हैं। मृतक के शव को क्षेत्र के लोगो की मदद से नाले से बाहर निकाला गया।शव में कोई गहरी चोट के निशान नहीं पाए गए, नाला खुला होने की वजह से बॉथरूम करते समय या शराब पीकर गिर कर सिर पानी कीचड़ में डूबने के कारण मृत्यु होना प्रतीत हो रहा है मौके पर शिनाख्त के सार्थक प्रयास किए गए, शव से कोई आई डी बरामद न होने के कारण शिनाख्त नही हो पाई। शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है शिनाख्त के प्रयास सोशल मीडिया द्वारा प्रचारित एवं प्रसारित कर किया जा रहा है तथा स्थानीय लोगों को भी फोटो दिखा कर शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं आसपास के थानों तथा थाने से लगे उत्तर प्रदेश की सीमाओं के थानों में भी फोटो भेजी जा रही है।