-->

search ad

दर्जनों ग्राम प्रधानों ने भाजपा प्रत्याशी डॉ० प्रेम सिह राणा को दिया समर्थन ।

दर्जनों ग्राम प्रधानों ने भाजपा प्रत्याशी डॉ० प्रेम सिह राणा को दिया समर्थन ।



नानकमत्ता:(चरनसिंह सरारी) नानकमत्ता विधानसभा चुनाव में नामांकन से पहले ही अपने- अपने पक्ष में माहौल बनाना शुरू कर दिया है, भाजपा प्रत्याशी डॉ०प्रेम सिह राणा के समर्थन में दर्जनों ग्राम प्रधानों ने समर्थन देते हुए भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की है।  जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आता जा रहा है। वैसे-वैसे प्रत्याशियों की धड़कने तेज होती जा रही है, नानकमत्ता क्षेत्र के ग्रामीण क्षेत्र के 15 ग्राम प्रधानों ने भाजपा प्रत्याशी डॉ० प्रेम सिंह राणा को अपना समर्थन दिया है। जानकारी के अनुसार प्रधान संघ के प्रदेश अध्यक्ष भास्कर सम्मल के नेतृत्व में 15 ग्राम प्रधानों ने भाजपा प्रत्याशी डॉ० प्रेम सिंह राणा के कार्यों से प्रभावित होकर उनको अपना समर्थन दिया है। समर्थन देने वाले ग्राम प्रधानों मे ग्रामसभा नगला के वीर सिंह, टुकड़ी के जसवीर सिंह, भरौनी के रामपाल राणा, मगरसडा के मनोज राणा, बिरिया के गुरदीप सिंह, डोहरा के अमरजीत सिंह, ध्यानपुर के समर सिंह, बरकीडाडी के जगीर सिंह, बिचुवा के देवेंद्र राणा, हरैया के सुरेंद्र सिंह, पसैनी के हरदेव सिंह, किशनपुर बलवीर सिंह, विचाई संता सिंह, बिचुवा से क्षेत्र पंचायत सदस्य जोगा सिंह सहित 15 ग्राम प्रधानों ने अपना समर्थन दिया है। भाजपा प्रत्याशी डॉ० प्रेम सिंह राणा ने सभी ग्राम प्रधानों का जोरदार स्वागत किया है। ग्राम प्रधानों ने ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर मतदाताओं को भाजपा के पक्ष में मतदान  करने की भी अपील करनी आरम्भ कर दी हैं। भाजपा प्रत्याशी डॉ० प्रेम सिंह राणा को गांव के ग्राम प्रधानों का समर्थन मिलने पर विपक्ष की नींद उड़ गयी है। इस मौके पर नानकमत्ता मड़ी चेयरमैन गुरदेव सिंह, राजेंद्र सिंह सरदारा सिंह, सुखदेव सिंह, गौरव वर्मा,सुरजीत सिंह आदि दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन