-->

search ad

राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर स्लोगन व चित्रकला प्रतियोगिता का ऑन लाइन हुआ आयोजन ।

राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर स्लोगन व चित्रकला प्रतियोगिता का ऑन लाइन हुआ आयोजन ।



नानकमत्ता(चरनसिंह सरारी)के० जे० एम० सीनियर सेकेंडरी स्कूल नानकमत्ता ने आज राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर कक्षा 9 से कक्षा 12 तक स्लोगन व चित्रकला प्रतियोगिता ऑनलाइन आयोजित की। जिसमे बच्चों  ने सुंदर-सुंदर चित्र बनाकर अपने मत का प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया ।कक्षा अध्यापक तथा अध्यापिकाओं ने व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से बच्चों को मतदाता दिवस की जानकारी दी ।बच्चों के बनाये चित्रकला व स्लोगन की विद्यालय प्रबंधक कैलाश जोशी ने सराहना की।वही प्रधानाचार्य महेश जोशी ने मतदाता दिवस की जानकारी देते हुए बताया कि इस दिन भारत के प्रत्येक नागरिक को अपने राष्ट्र के प्रत्येक चुनाव में भागीदारी की शपथ लेनी चाहिए। क्योंकि भारत के प्रत्येक व्यक्ति का वोट ही देश के भावी भविष्य की नींव रखता है। इसलिए हर एक व्यक्ति का वोट राष्ट्र के निर्माण में भागीदार बनता है। इस मौके पर उपप्रधानाचार्य पीयूष गुप्ता, सतीश कुंवर व अन्य स्टाफ मौजदू रहा।

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन