मुख्यमंत्री ने खटीमा चुनावी कार्यालय में किया झंडारोहण।
26 जनवरी, 2022
Edit
खटीमा:(चरनसिंह सरारी) गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य पर खटीमा में पहुँच उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने चुनाव कार्यालय में 73 वे गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर झंडारोहण किया।आज उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपनी विधानसभा 70 गृह विधानसभा क्षेत्र में स्थित भाजपा के चुनावी कार्यालय में पहुंचकर गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर झंडारोहण कार्यक्रम किया। इसके उपरांत समस्त क्षेत्र वासियों व प्रदेशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस को पूरा देश धूमधाम से मनाता हैं इसी के उपलक्ष में आज खटीमा विधानसभा 70 में भाजपा कार्यालय में भी झंडारोहण कर इस पर्व को धूमधाम से मनाया गया है। वही आपको बता दें कि चुनाव में आदर्श आचार संहिता लगने के बाद पहली बार अपने गृह क्षेत्र खटीमा में पहुंचे पुष्कर सिंह धामी ने भाजपा चुनाव कार्यालय में ध्वजारोहण किया है।वह अपने गृह क्षेत्र में तीन दिन तक प्रचार में रहकर कार्यकर्ताओ से मुलाकात करेगे।