-->

search ad

ठुकराल लड़ सकते है निर्दलीय चुनाव ।विधायक ठुकराल ने अपने सोशल अकाउंट से हटाया बीजेपी का स्टीकर।

ठुकराल लड़ सकते है निर्दलीय चुनाव ।विधायक ठुकराल ने अपने सोशल अकाउंट से हटाया बीजेपी का स्टीकर।


रुद्रपुर(ब्यूरो)भाजपा हाईकमान द्वारा रुद्रपुर विधानसभा क्षेत्र से जिलाध्यक्ष शिव अरोरा को अपना प्रत्याशी घोषित किए जाने के बाद जहां शिव अरोरा के समर्थकों में खुशी की लहर है तो वहीं विधायक राजकुमार ठुकराल के समर्थक निराश नजर आ रहे है और राजकुमार ठुकराल के साथ आगामी रणनीति बनाने में जुट गए हैं। राजकुमार ठुकराल ने अपने फेसबुक अकाउंट की प्रोफाइल पर लगा भाजपा का स्टीकर हटा दिया है। जिसको लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है।निवर्तमान विधायक राजकुमार ठुकराल ने कल अपने आवास पर एक आमसभा भी बुलाई है।बताया जा रहा है कि निवर्तमान विधायक राजकुमार ठुकराल विधानसभा चुनाव में अपनी दावेदारी निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में ठोक सकते हैं। राजकुमार ठुकराल के मैदान में आने के बाद इस सीट पर त्रिकोणीय संघर्ष होने की पूरी संभावना है । बहरहाल विधायक राजकुमार ठुकराल अपने समर्थकों के साथ विधानसभा चुनाव को लेकर आगामी रणनीति बना सकते हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन