लालकुआं विधानसभा सीट से चुनाव पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत लड़ेंगे,काग्रेस की कई सीटों में भी बदलाव।
27 जनवरी, 2022
Edit
देहरादून:(सतपाल सिह सरारी)कांग्रेस ने अपने प्रत्याशियों की तीसरी सूची भी जारी कर दी है जिसमे पूर्व के टिकटों मे कुछ फेरबदल हुआ है। अब लालकुआं से पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत तो रामनगर, कालाढूंगी,सल्ट से भी प्रत्याशियों को बदला गया है। संध्या डालाकोटी के स्थान पर अब पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत लाल कुआं विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे, इस तरह कांग्रेस हाईकमान ने डैमेज कंट्रोल करने का पूरी तरह से प्रयास किया। कल ही विशेष सूत्रों के हवाले से बड़ी खबर आयी थी कि लाल कुआं विधानसभा सीट से हरीश रावत के चुनाव लड़ सकते है।
लेकिन देर रात्रि भारतीय जनता पार्टी ने भी अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी। विधानसभा चुनाव 2022 में सूबे की सबसे हॉट सीट बन चुकी लालकुआं में मुकाबला बेहद रोचक हो सकता है। इस सीट पर कांग्रेस के खेवनहार हरदा चुनाव लड़ रहे हैं। वहीं भारतीय जनता पार्टी ने भी इस विधानसभा के अच्छे खासे जनाधार वाले नेता पंचायत चुनाव में भाजपा कांग्रेस दोनों राष्ट्रीय दलों को धूल चटाकर निर्दलीय जीतकर जिलापंचायत सदस्य बने मोहन सिंह बिष्ट पर दांव खेलते हुए उन्हें अपना अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया है। कांग्रेस द्वारा कई दिनों से किये जा रहे नाटकीय घटनाक्रम के बाद आखिरकार महिला प्रत्याशी संध्या डालाकोटी को दरकिनार कर हरीश रावत को लालकुआ से मैदान उतारने का फैसला किया है। ऐसे में यह सीट प्रदेश की हॉट सीट हो गयी है। यहां मुकाबला भी बेहद रोमांचक होने की संभावना दिख रही हैं।