-->

search ad

आप पार्टी की पूर्व प्रत्याशी रही सुनीता राणा अपने समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल।

आप पार्टी की पूर्व प्रत्याशी रही सुनीता राणा अपने समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल।


नानकमत्ता:(चरनसिंह सरारी)नानकमत्ता विधानसभा चुनाव में जहां चुनाव की सरगर्मियां तेज गयी है। तो वही आप पार्टी की पूर्व प्रत्याशी रही सुनीता राणा ने बीती देर शाम मुख्यमंत्री पुष्कर सिह धामी के समक्ष डॉ०प्रेम सिह राणा के समर्थन में भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली है।आपको बता दे कि पिछले 2017 के विधानसभा चुनाव  में आप पार्टी से चुनाव लड़ चुकी सुनीता राणा जो लगातार आप पार्टी का प्रचार नानकमत्ता विधानसभा में कर रही थी।लेकिन विधानसभा 2022 में   आप पार्टी का टिकट न मिलने से आप पार्टी से नाराज हो गयी थी। बीती देर शाम आम आदमी पार्टी से लड़ चुकी पूर्व प्रत्याशी सुनीता राणा व उसके पति बिशन दत्त जोशी ने अपने सैकड़ो समर्थकों के साथ भाजपा प्रत्याशी डॉ० प्रेम सिंह राणा के नेतृत्व में खटीमा पहुँचकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के समक्ष भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली।उनके भाजपा में शामिल होते ही बाकी नानकमत्ता विधानसभा पार्टी प्रत्याशियों में खलबली मच गई है।

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन