-->

search ad

पूर्व विधायक नारायणपाल बसपा से चुनाव लड़ सकते है- सूत्र

पूर्व विधायक नारायणपाल बसपा से चुनाव लड़ सकते है- सूत्र


सितारगंज:(चरनसिंह सरारी) यहां के दो बार के पूर्व विधायक और बाद में बसपा छोड़ कांग्रेस का हाथ थामने वाले नारायण पाल एक बार से फिर घर वापसी कर सकते हैं । आज दोपहर अपने समर्थकों के साथ नारायण पाल इस प्रस्ताव पर अंतिम निर्णय लेंगे।विशेष सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार नारायण पाल बसपा के नेताओं के संपर्क में है और आज इस प्रस्ताव पर अंतिम फैसला लें सकते है।पूर्व विधायक नारायण पाल कल बसपा के टिकट पर अपना नामांकन पत्र भी भर सकते है। नारायण पाल इस बार सितारगंज सीट से कांग्रेस के टिकट के प्रमुख दावेदारों में एक थे। लेकिन कांग्रेस ने उनका टिकट काटकर नवतेजपाल सिह को दे दिया जिससे वे कांग्रेस से नाराज हो गए।ओर उनके समर्थक उनसे लगातार चुनावी मैदान में उतरने की मांग कर रहे हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन