-->

search ad

भाजपा प्रत्याशी सौरभ बहुगुणा ने किया नामांकन।

भाजपा प्रत्याशी सौरभ बहुगुणा ने किया नामांकन।



सितारगंज:(चरनसिंह सरारी) 68 विधानसभा के नामांकन कार्यालय पहुंचकर भाजपा  प्रत्याशी सौरभ बहुगुणा ने नामांकन पत्र भरा।कोविड-19 की गाइडलाइन का पालन करते हुए भाजपा प्रत्याशी सौरभ बहुगुणा ने सितारगंज नामांकन कार्यालय में नामांकन कराया।वही सुरक्षा की दृष्टि से नामांकन के दौरान भारी संख्या में पुलिस बल के साथ पैरामिलेट्री फोर्स के जवान भी मौजूद रहे‌।वही भाजपा प्रत्याशी सौरभ बहुगुणा ने कहा कि सबसे पहले भारतीय जनता पार्टी का धन्यवाद करता हूँ । कि 68 विधानसभा क्षेत्र सितारगंज से मुझे प्रत्याशी बनाया है मुझे बहुत अच्छा लग रहा है।  मैं पिछले दस साल से यहां से विधायक रहते विकास कार्य कर रहा हूँ जिसे जनता भली भांति जानती है क्षेत्र के लोगों से रिश्ते कायम किए हैं। केंद्र व प्रदेश सरकार की विकास योजनाओं को धरातल पर उतारा है हमें जनता के ऊपर पूरा विश्वास है कि जिस तरह 2017 का चुनाव हमने विकास के नाम पर लड़ा था उसी को देखते हुए इस बार भी चुनाव विकास के नाम पर चुनाव लड़ेंगे और जनता से अपील करना चाहता हूँ कि 10 साल का आपका और हमारा रिश्ता है हमने आपके बीच में काम किया है ।साथ ही भाजपा विधायक प्रत्याशी सौरभ बहुगुणा ने 14 फरवरी को भाजपा को ही वोट देने की अपील की है।

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन