भाजपा प्रत्याशी डॉ०प्रेम सिह राणा ने नानकमत्ता विधानसभा से भरा नामांकन।
27 जनवरी, 2022
Edit
सितारगंज:(चरनसिंह सरारी) नानकमत्ता विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी डॉ०प्रेम सिंह राणा ने आज सितारगंज में नामांकन कार्यालय पहुँचकर नामांकन पत्र भरा। इसके उपरांत उंन्होने बताया कि मै पिछले 10 सालों से नानकमता क्षेत्र की जनता की सेवा करता आ रहा हूँ। और क्षेत्र में विकास किया है।और जनता के बीच विकास के नाम से ही वोट मांगने जा रहा हूँ। केंद्र व प्रदेश नेतृत्व में मुझ पर तीसरी बार विश्वास किया है।मै उनके विश्वास पर खरा उतरूंगा।मैने केंद्र व प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाया है। और क्षेत्र में विकास कार्य करवाये है।और मुझे पूर्ण विश्वास है कि जनता विकास के नाम पर मुझे चुनेगी।वही बागियों के सवाल पर जबाब दिया कि पार्टी के बगैर किसी का कोई वजूद नही होता।