-->

search ad

नानकमत्ता से भाजपा प्रत्याशी डॉ० प्रेम सिंह राणा ने व कांग्रेस से गोपाल सिह राणा ने किये नामांकन पत्र दाखिल।

नानकमत्ता से भाजपा प्रत्याशी डॉ० प्रेम सिंह राणा ने व कांग्रेस से गोपाल सिह राणा ने किये नामांकन पत्र दाखिल।


 नानकमत्ता(27जनवरी)नानकमत्ता विधानसभा से आज दो नामांकन भरे गये।जहाँ भाजपा प्रत्याशी डॉ० प्रेम सिंह राणा ने आज सितारगंज पहुँचकर रिटर्निंग कार्यालय में भाजपा प्रत्याशी के तौर पर अपना नामांकन पत्र दाखिल किया है,तो वही काग्रेस प्रत्याशी गोपाल सिह राणा ने भी कांग्रेस से अपना नामंकन पत्र दाखिल किया। कोरोना प्रोटोकॉल के चलते भाजपा प्रत्याशी सीमित कार्यकर्ताओं के साथ नामांकन कराने पहुंचे थे,तो वही कांग्रेस प्रत्याशी गोपाल सिह राणा भी अपने सीमित समर्थकों के साथ ही रिटर्निग अधिकारी विवेक राय के नामांकन कार्यालय में नामांकन पत्र भरने पहुँचे थे। हालांकि भाजपा प्रत्याशी व काग्रेस प्रत्याशी के सैकड़ों समर्थक नगर में अपने-2 चुनाव कार्यालयो में मौजूद रहे, लेकिन कोरोना के नियमों के चलते भाजपा व काग्रेस के प्रत्याशियों के साथ नामांकन में नहीं जा पाए।

नामांकन दाखिल करने के बाद भाजपा प्रत्याशी डॉ० प्रेम सिंह राणा ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि भाजपा ने उन्हें तीसरी बार मौका दिया है, और वह भाजपा की नीतियों का विकास के बल पर चुनावी समर में उतरे हैं, जनता का उन्हें भरपूर समर्थन हासिल हो रहा है, केंद्र व राज्य सरकार द्वारा कई विकास की योजनाएं ग्रामीण क्षेत्रों व शहरी क्षेत्रों में संचालित की जा रही हैं, उन्हीं को लेकर कार्यकर्ता जमीनी स्तर पर कार्य कर भाजपा का समर्थन करने के लिए डोर टू डोर संपर्क कर रहे हैं, काग्रेस प्रत्याशी गोपाल सिह राणा ने मीडिया को बताया कि कांग्रेस की लहर चल रही है।भाजपा की सरकार में महंगाई ने आमजन की कमर  तोड़ दी है।अब जनता बदलाव चाहती है।ओर अबकी बार कांग्रेस सरकार बनाने जा रही है।हम लोग भाजपा की की गयी महंगाई,भ्रष्टाचार,बेरोजगारी आदि मुद्दों को लेकर जनता के बीच जा रहे है।और जनता का हमे पूरा समर्थन भी मिल रहा है।

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन