-->

search ad

सितारगंज विधानसभा से आज चार नामांकन किये गए।

सितारगंज विधानसभा से आज चार नामांकन किये गए।

सितारगंज:(चरनसिंह सरारी) विधानसभा क्षेत्र सितारगंज से निवर्तमान विधायक व भाजपा प्रत्याशी सौरभ बहुगुणा ने अपने समर्थकों के साथ सबसे पहले नामंकन कार्यालय सितारगंज पहुँचकर रिटर्निंग अधिकारी तुषार सैनी के समक्ष अपना नामांकन पत्र भरा ।इसके बाद कांग्रेस प्रत्याशी नवतेज पाल सिंह ने,आप पार्टी से अजय जायसवाल ने तथा बसपा से नारायणपाल ने अपना नामंकन पत्र भरा है।वही रिटर्निंग अधिकारी तुसार सैनी ने बताया कि सितारगंज विधानसभा से आज चार नामांकन पत्र भरे गए है।कोविड 19 की गाइड लाइन का पूरा ख्याल रखते हुए नामांकन पत्र भरे गए है। प्रत्याशी के साथ सिर्फ दो  लोगो को ही कार्यालय में प्रवेश दिया गया है। वही स्वास्थ्य विभाग की टीम भी पूरी तरह मुस्तेद रही।इसके अलावा सुरक्षा की दृष्टि से भारी मात्रा में पुलिस बल व सैनिक बल कार्यालय के आस पास तैनात रहा।

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन