मुख्यमंत्री पुष्कर सिह धामी ने किया नामांकन।
27 जनवरी, 2022
Edit
खटीमा:(चरनसिंह सरारी) मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज खटीमा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी के रूप में नामांकन पत्र दाखिल किया है। भाजपा के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को इस बार भी खटीमा सीट से चुनावी मैदान में उतारा गया है। उन्होंने मीडिया से रूबरू होते हुए कहा कि 2022 का चुनाव मुझे खटीमा की जनता लड़ाएगी और जिताएगी भी। उन्हाेंने आगे कहा कि विकास कार्यों के दम पर ही भाजपा उत्तराखंड में एक बार फिर सरकार बनाएगी। मुख्यमंत्री का 26 से लेकर 28 जनवरी 3 दिन का जनंसपर्क का कार्यक्रम है।
इधर कांग्रेस ने भुवन चंद्र कापड़ी को मुख्यमंत्री धामी के खिलाफ चुनावी मैदान में उतारा है। वहीं, देहरादून से खटीमा जाते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी देर रात को खटीमा में रुके थे।भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच धामी ने उनके साथ बैठकर खाना भी खाया। मुख्यमंत्री धामी ने कार्यकर्ताओं को चुनावी टिप्स भी दिए थे। चुनावी माहौल में मुख्यमंत्री धामी को अपने बीच पाकर कार्यकर्ता गदगद भी हुए।मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत निश्चित होगी। वजह भी साफ है कि भाजपा सरकार ने समाज के हर वर्ग के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं भी चलाईं हैं।
देवभूमि की देवतुल्य जनता के आशीर्वाद से आज खटीमा विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल किया। क्षेत्र की जनता ने जिस तरह से पूर्व में मुझे अपना स्नेह व समर्थन दिया है वैसे ही भविष्य में भी मेरा हौसला बढ़ाएगी ऐसा मुझे पूर्ण विश्वास है।