-->

search ad

कांग्रेस का टिकट न मिलने से रूठे सभी नेता आये एक पटल पर,एक पटल पर आने से दूसरी पार्टियों में मची खलबली।

कांग्रेस का टिकट न मिलने से रूठे सभी नेता आये एक पटल पर,एक पटल पर आने से दूसरी पार्टियों में मची खलबली।



नानकमत्ता:(चरनसिंह सरारी)नानकमत्ता विधानसभा के 2022 के चुनाव में कांग्रेस से कई कांग्रेस के वरिष्ठ नेता टिकट की मांग कर रहे थे। लेकिन आखिर नानकमत्ता विधानसभा से कांग्रेस का टिकट गोपाल सिह राणा को मिलने से वह वरिष्ठ कांग्रेस के नेता जिन्हें कांग्रेस से टिकट नही मिला था वह नाराज थे लेकिन कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व नगर पंचायत अध्यक्ष प्रेम सिह टूर्ना व कांग्रेस कोडिनेटर विधानसभा प्रभारी अनिल ओझा के अथक प्रयासों से उन सब कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं को मना लिया गया है। और अब सब एक साथ कांग्रेस प्रत्याशी गोपाल सिह राणा के लिए कार्य करेंगे।रूठे हुए कांग्रेस नेताओं में अशोक राणा,अनीश राणा,पवन राणाओर के०डी०गहतोड़ी को कांग्रेस के नेताओ ने मना लिया है।ओर अब सभी एक साथ गोपाल सिह राणा के साथ कार्य करेंगे।वही कांग्रेस प्रत्याशी गोपाल सिह राणा ने कहा है कि यह उनका विधानसभा का आखिरी चुनाव है।अगला चुनाव वह नही लड़ेंगे।अगला चुनाव युवाओं को कांग्रेस से लड़ाया जायेगा।और मैं उनके सहयोग में कार्य करूंगा। वही सब वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं के एक पटल पर आ जाने से भाजपा व बाकी पार्टियों  में खलबली मच गई है।

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन