-->

search ad

चैरिटेबल अस्पताल में दो कूल्हों का एक साथ सफल ऑपरेशन

चैरिटेबल अस्पताल में दो कूल्हों का एक साथ सफल ऑपरेशन


नानकमत्ता:(चरनसिंह सरारी) पंचरत्न बाबा हरबंस सिंह जी, बाबा टहल सिंह जी चैरिटेबल हॉस्पिटल नानकमत्ता साहिब में दोनों कूल्हे का एक्शन सफल ऑपरेशन हुआ। अस्पताल संरक्षक बाबा तरसेम सिंह ने जानकारी देते हुए कहा है कि डॉ० मोनिश मल्होत्रा एम० एस० आर्थो गोल्ड मेडलिस्ट ने ऊधम सिंह नगर में पहली बार दोनों कूल्हे एक साथ बदले हैं। डॉ० मोनिश मल्होत्रा ने जानकारी देते हुए कहा है कि मरीज 21 वर्षीय विशाल निवासी खटीमा अपने दोनों कूल्हों के दर्द से लंबे समय से परेशान था, अस्पताल में सर्जरी का जानकारी प्राप्त कर दोनों कूल्हों की एक साथ सर्जरी कराने आया व सफल कूल्हों का सफल ऑपरेशन कर आज विशाल अत्यंत प्रसन्न हैं। इस मौके पर अस्पताल संरक्षक बाबा तरसेम सिंह  व अमृतपाल कौर ने सफल कार्य के लिए समस्त डॉक्टर टीम व अस्पताल स्टॉफ को बधाई दी है।

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन