बाराकोली रेंज की वन विभाग की टीम ने लकड़ी तस्करो को धर दबोचा।
25 मई, 2021
Edit
सितारगंज:(ब्यूरो) बीती देर रात बाराकोली रेंज की वन विभाग की टीम ने गस्त के दौरान अवैध रूप से जंगल से लकड़ी काट रहे लकड़ी तस्करो को मोके पर धर दबोचा । वन तथा वन्य जीव सुरक्षा के मद्देनजर गस्त के दौरान बाराकोली व बेगुल बीट के कक्ष स0 6 में साल के हरे खड़े चार से पांच डेसीमीटर व्यास वर्ग का अवैध पातन कर अभिवहन के अपराध में छिन्दर सिंह पुत्र कश्मीर सिंह तथा मनजीत सिंह पुत्र महेन्द्र सिंह दोनो निवासी जगतारपुर चौकी शक्तिफार्म तहसील सितारगंज ऊधमसिंह नगर को मोटरसाइकिल बजाज प्लेटिना सख्या- यू के 06 टी 9847 को अपने कब्जे में लिया तथा अभियुक्त पाला सिंह पुत्र कश्मीर सिंह तथा मंगत सिंह पुत्र जीत सिंह निवासी उपरोक्त मोके से भाग गये अभियुक्त गणों पर मुकदमा भारतीय वन अधिनियम 1927 ( उ0 संसोधन 2001) की धारा 26 (1) च छ, 41,42 के तहत कार्यवाही करते हुए आज दोनो अभियुक्तो को माननीय न्ययालय खटीमा के समक्ष पेश किया गया। माननीय न्यायालय में सुनवायी के उपरान्त दोनो अभियुक्तों को जेल भेज दिया गया।लकड़ी तस्करो को पकड़ने वाली वन विभाग की टीम गणेश चन्द जोशी,वन दरोगा,बहादुर सिंह सम्मल,तथा श्रवण कुमार, वन बीट अधिकारी, व अन्य रोपण रक्षक सामिल रहे।