फल शब्जी ठेली व्यापारियों पर शासन प्रशासन का अमानवीय व्यवहार कांग्रेस - बलवंत सिंह बोरा पूर्व राज्य मंत्री।
सितारगंज:(ब्यूरो) कोरोना महामारी के चलते सरकार ने गाइड लाइन जारी कर रखी है। अधिकतर बाजार बंद है वही सरकार ने फल ,शब्जी, ठेली, मीट की दुकाने आदि को सुबह आठ बजे से सुबह ग्यारह बजे तक खोलने की अनुमति दे रखी है। वही मेडिकल दवाइयों स्टोर को सुबह से साम तक खोलने के आदेश जारी किये गये है । जिसका पालन व्यापारियों व आम लोगों द्वारा किया भी जा रहा है लेकिन शासन प्रशासन द्वारा व्यापारियों व आम लोगों पर अमानवीय व्यवहार किया जा रहा है। पूर्व उत्तराखंड सरकार में राज्य मंत्री रहे बलवन्त सिंह बोरा ने शासन प्रशासन पर आरोप लगाते हुए कहा कि सितारगंज में पुलिस फल, शब्जी, ठेली, मीट आदि व्यापारियों पर व आम लोगों पर चलान काट कर अमानवीय व्यवहार कर रही है क्योंकि सरकार की गाईड लाइन के अनुसार सितारगंज व्यापारी सुबह आठ बजे से सुबह ग्यारह बजे तक अपनी दुकानों को खोल रहे है फल शब्जी की दुकानों बन्द करने में अगर पांच से दस मिनट लग जाते है तो पुलिस उनका चलान काट रही है लेकिन बड़ी दुकानों के नही बलवन्त सिंह बोरा ने कहा कि जो व्यापारी बीजेपी से सम्बन्ध रखते है और दस पन्द्रह मिनट के बाद अपनी दुकानों को बंद करते है तो उनका चालान नही काटा जा रहा है नियम कानून सबके लिये बने है पूर्व राज्य मन्त्र ने कहा कि फल शब्जी की दुकानें कोई बिजली का सुच नही है जो बटन दबाते ही बंद हो जायेगी फल शब्जी की दुकान को बंद करने में पांच से दस मिनट लग जाते है इस लिये प्रशासन को ऐसा व्यवहार नही करना चाहिए अगर लोगों पर गलत व्यवहार किया गया तो कांग्रेस पार्टी इसका विरोध करेगी साथ ही उन्होंने कहा कि सभी को सरकार द्वारा दी गई हिदायतों को मानना चाहिए मास्क लगाना, सोशल डिस्टेंसिग का पालन करना, सेनेटाइज का प्रयोग करना,साबुन से हाथो को अच्छी तरह से धोना चाहिए इस मोके पर पूर्व राज्य मंत्री बलवन्त सिंह बोरा, कांग्रेस किसान आयोग के नैनीताल जिला अध्यक्ष मंगल सिंह धामी, बख्शीश सिंह, आनंद सिंह राणा, नसीम मलिक, रणजीत सिंह राणा आदि मौजूद रहे।