काग्रेस के नानकमत्ता नगर पंचायत अध्यक्ष,उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष व पूर्व ब्लाक प्रमुख समेत सैकड़ों कांग्रेसी भाजपा में शामिल।
26 फ़रवरी, 2024
Edit
देहरादून/नानकमत्ता:(चरनसिंह सरारी) प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के विकास कार्य से प्रभावित होकर नानकमत्ता के नगर पंचायत अध्यक्ष प्रेम सिंह टुरना, उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष दिनेश गोयल, पूर्व ब्लाक प्रमुख भूवन सिंह राणा अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ देहरादून मुख्यालय में कांग्रेस छोड़कर भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। मुख्यालय पर पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने फूलमालाए डालकर सभी नए भाजपा सदस्यों का स्वागत किया।