-->

search ad

नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम, 'भाजपा सरकार में महिलाओं को मिला सम्मान।

नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम, 'भाजपा सरकार में महिलाओं को मिला सम्मान।

सितारगज :(चरनसिंह सरारी) भाजपा द्वारा नगर के श्री रामलीला सभागार में नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम आयोजित किया गया। भाजपाईयों ने इस दौरान 10 सालों में मजबूत हुई महिलाओं की स्थिति और उनके बढ़े सम्मान व स्वाभिमान के बारे में बताया। कार्यक्रम में बोलते हुए बतौर मुख्य अतिथि भाजपा मंडल अध्यक्ष आदेश चौहान ने कहा कि भारत की महिला पूरे देश को दिशा दे रही है। देश में प्रथम व्यक्ति के रूप में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू समस्त महिला शक्ति का गौरव बढ़ा रही हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश की नारी शक्ति दुनिया में परचम लहरा रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में देश की महिला आर्थिक सामाजिक रूप से सशक्त हुई है। कार्यक्रम में बोलते हुए  भाजपा महिला मोर्चा की जिला महामंत्री स्वाति शर्मा ने कहा कि भारत की महिला पूरे देश को दिशा दे रही है। देश में प्रथम व्यक्ति के रूप में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू समस्त महिला शक्ति का गौरव बढ़ा रही हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश की नारी शक्ति दुनिया में परचम लहरा रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में देश की महिला आर्थिक सामाजिक रूप से सशक्त हुई है।उन्होंने कहा कि रक्षा, शिक्षा, चिकित्सा, खेल और विज्ञान आदि क्षेत्रों में महिला शक्ति अपने नेतृत्व का लोहा मनवा रही हैं।कार्यक्रम का संचालन भाजपा मंडल महामंत्री एडवोकेट अमित रस्तोगी ने किया।

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन