-->

search ad

ग्रीनवुड सितारगंज का बोर्ड रिजल्ट रहा 100 %, द्रष्टी सतवाल ने 94.2 % अंक लाकर किया टॉप।

ग्रीनवुड सितारगंज का बोर्ड रिजल्ट रहा 100 %, द्रष्टी सतवाल ने 94.2 % अंक लाकर किया टॉप।

सितारगंज:(चरनसिंह सरारी) ग्रीनवुड पब्लिक स्कूल सितारगंज के बच्चों ने सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में 100 % सफलता के साथ बेहतरीन प्रदर्शन किया। कक्षा 10 में द्रष्टी सतवाल पुत्री हरीश सिंह सतवाल ने 94.2 % अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। संजना पाल पुत्री संतोष पाल ने 93.8 % अंक, मोहम्मद आतिफ पुत्र श्री आरिफ अहमद ने 93.8 % अंक, अनुभव शीष यादव पुत्र विनोद कुमार यादव ने 92.2 % अंक, सुरभि सिंह पुत्री दिलीप कुमार सिंह ने  91.6 %, राजन चौहान पुत्र  खलेन्द्र कुमार चौहान ने 91.2 %, प्रीतपाल सिंह पुत्र हरचरण सिंह ने 91 %, मयूर टम्टा पुत्र अनिल कुमार  ने 90.4, रोबिन सिंह पुत्र गुरसाहब सिंह ने 90.2 % अंक, लवप्रीत कौर पुत्री  मनमोहन सिंह ने 90 % अंक प्राप्त किये। कक्षा 10 के प्रीतपाल सिंह ने गणित विषय में 100 में से 100 अंक प्राप्त किये। वहीँ कक्षा 12 में सिमरनजीत कौर पुत्री गुरप्रताप सिंह ने 93.6 % अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया। युवराज सिंह पुत्र गुरनाम सिंह ने 84.6 % अंक, दिव्या यादव पुत्री  राम अवध यादव ने 84 % अंक, दीक्षा मौर्या पुत्री जीतेन्द्र प्रसाद ने 83.8 % अंक, सौरभ कुमार पुत्र  संतोष कुमार सिंह ने 82.2 % अंक, कविता पुत्री  टीका सिंह ने 81.8 % अंक, शम्स तबरेज पुत्र हसीब अहमद ने 81.2 % अंक तथा आदित्य कुमार पुत्र  मनोज कुमार ने 80.4 % अंक प्राप्त किये। द्रष्टी सतवाल भविष्य में प्रशासनिक अधिकारी बनकर देश की सेवा करना चाहती हैं। सिमरनजीत कौर भविष्य में चार्टर्ड अकाउंटेंट बनना चाहती हैं। विद्यार्थियों ने अपनी इस सफलता का श्रेय विद्यालय के प्रबन्धक तथा शिक्षकों को दिया। विद्यालय के प्रबन्धक  गोपाल सिंह बिष्ट ने सभी विद्यार्थियों को उनके उज्जव्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन