-->

search ad

विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधारोपण किया और बताया महत्व।

विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधारोपण किया और बताया महत्व।

नानकमत्ता:(चरनसिंह सरारी) विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य पर श्री गुरुनानक देव स्नातकोत्तर महाविद्यालय नानकमत्ता साहिब के राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवकों, छात्र-छात्राओं व शिक्षणगणों के द्वारा महाविद्यालय परिसर में पौधारोपण किया गया। इस उपलक्ष्य में महाविद्यालय प्राचार्य डॉ० सीता मेहता ने कहा कि जब से दुनिया शुरू हुई है, तभी से इंसान और क़ुदरत के बीच गहरा रिश्ता रहा है। पेड़ों से पेट भरने के लिए फल-सब्जियाँ और अनाज मिला। तन ढकने के लिए कपड़ा मिला। घर के लिए लकड़ी मिली। इनसे जीवनदायिनी ऑक्सीन भी मिलती है, जिसके बिना कोई एक पल भी जिंदा नहीं रह सकता। इनसे औषधियां मिलती हैं। पेड़ इंसान की जरूरत हैं, उसके जीवन का आधार हैं। अमूमन सभी महबों में पर्यावरण संरक्षण पर जोर दिया गया है। भारतीय समाज में आदिकाल से ही पर्यावरण संरक्षण को महत्व दिया गया है। भारतीय संस्कृति में पेड़-पौधों को पूजा जाता है। विभिन्ना वृक्षों में विभिन्ना देवताओं का वास माना जाता है। इधर राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई की कार्यक्रम अधिकारी डॉ० इंदु बाला ने कहा कि मानव जीवन के लिए पेड़-पौधे बहुत जरूरी है। इसके बिना हम मानव जीवन की कल्पना नहीं कर सकते। पशु-पक्षियों के जीवन के लिए भी यह अति आवश्यक है। लेकिन शहरों का विस्तार और आधुनिक होते समाज के कारण अंधाधुंध पेड़ों की कटाई हो रही है। जिसके कारण पर्यावरण प्रदूषण बढ़ते जा रहा है और मानव जीवन पर खतरा मंडराने लगा है। उन्होंने अपील भी किया कि आप सभी भी सिर्फ विश्व पर्यावरण दिवस पर नहीं शुभ अवसरों पर भी पौधरोपण जरूर करें और उसके संरक्षण का कार्य भी करें। महाविद्यालय में पौधारोपण हेतु स० चरनजीत सिंह, डॉ० गोपाल सिंह, डॉ० मनोज कुमार जोशी, डॉ० नीतू, पंकज सिंह बोहरा,  मनोज कुमार, आरती राणा, पूनम, कामिनी राणा, प्रिया थापा, वर्षा सक्सेना, प्रगति राणा, दुर्गानाथ गोस्वामी, देव राम, शालू गौरव, उपासना राणा, निशा, प्रियंका आदि लोग उपस्थित रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन