ब्लॉक प्रमुख खटीमा ने श्रम विभाग का औचक निरीक्षण किया।
19 जुलाई, 2024
Edit
खटीमा:(चरनसिंह सरारी) नगर के श्रम विभाग कार्यालय का औचक निरीक्षण खटीमा ब्लॉक प्रमुख रणजीत सिंह नामधारी के द्वारा किया गया, जिसमें महिलाएं दुर्धरा क्षेत्र से अपना कार्य करवाने के लिए आई हुई थी उनके कार्य लगभग 6 महीना से निलंबित पड़े हुए हैं रोज महिलाएं श्रम विभाग कार्यालय आती है और खाली हाथ वापिस चली जाती है उनके कोई भी काम नहीं होते वही स्थानिक ग्रामीणों के द्वारा खटीमा ब्लॉक प्रमुख रणजीत सिंह नामधारी को जानकारी दी गई जिसपर ब्लॉक प्रमुख मौके पर पहुंचे और उन्होंने श्रम विभाग के सक्षम अधिकारियों से वार्ता की इस दौरान उन्होंने श्रम विभाग अधिकारी दीपक से वार्ता कर जल्द से जल्द समस्या का समाधान करने को कहा वही संज्ञान में आया कि सैकड़ो की संख्या में ग्रामीण क्षेत्र से ग्रामीण अपने कार्यों को लेकर श्रम विभाग पहुंच रहे हैं परंतु एक से दो कर्मचारी ही कार्यालय में कार्यरत हैं वहीं कार्यालय समय से नहीं खुलने पर भी ग्रामीण आक्रोशित दिखे वही ग्रामीणों ने दी जानकारी में ब्लॉक प्रमुख रणजीत सिंह नामधारी को बताया कि कार्यालय का गेट 2 बजे खोला गया, जिससे ग्रामीण खासा नाराज हैं रोजाना उनके साथ ऐसा ही होता है कि कर्मचारी 2 बजे आते हैं और 2 से 5 बजे तक काम करते हैं ,काम जो क्षेत्र से आई जनता काम करवाने के लिए वह रोज खाली हाथ वापस चली जाती है, वही रणजीत सिंह नामधारी के द्वारा श्रम विभाग के अधिकारियों से वार्ता का जल्द से जल्द समस्या का समाधान करने को कहा है। इस मौके पर रविंद्र सिंह राणा वरिष्ठ भाजपा नेता, गुरप्रीत सिंह, सुभाष राणा, भुवन राणा पूर्व प्रधान, अमर सिंह राणा वीर सिंह राणा आदि ग्रामीण उपस्थित रहे।