-->

search ad

सितारगंज में निकाली गई भव्य तिरंगा यात्रा।

सितारगंज में निकाली गई भव्य तिरंगा यात्रा।

सितारगंज:(चरनसिंह सरारी)आज सितारगंज क्षेत्र के अंदर जबरदस्त तरीके से तिरंगा यात्रा निकाली गई।जिसमें सितारगंज क्षेत्र के समस्त क्षेत्रवासी उपस्थित रहे, हजारों की संख्या में क्षेत्रवासी एवं स्कूल के बच्चों ने तिरंगा यात्रा निकाली जिसमें मुख्य रूप से उपस्थित रहे कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा वही उपस्थित ब्लॉक प्रमुख पलविंदर सिंह ने बताया कि मान्य प्रधानमंत्री जी के आदेश अनुसार कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा के आवाहन पर सितारगंज की समस्त जनता एवं स्कूल के बच्चों ने मिलकर सितारगंज क्षेत्र में तिरंगा यात्रा निकाली। जो नवीन मंडी से सुबह साढ़े दस बजे शुरू हुई और महाराणा प्रताप चौक पर पहुंचकर इसका समापन हुआ इसी के साथ तिरंगा यात्रा में भारत माता की जय के नारों से सितारगंज गूंज उठा।इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल,सुखदेव सिंह, पंकज गहतोड़ी,महेश मित्तल,शिवपाल चौहान,नवीन भट्ट निराला,रवि रस्तोगी, अनिरुद्ध राय,पकज रावत,सुरेश जैन,राकेश त्यागी सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन