के०जे०एम० सीनियर सेकेंडरी स्कूल में स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण।
15 अगस्त, 2024
Edit
नानकमत्ता:(चरनसिंह सरारी) आज के०जे०एम० सीनियर सेकेंडरी स्कूल नानकमत्ता में 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस पर हमारे मुख्य अतिथि श्री हरीश चंद्र परगांई (एन०एच०पी०सी० हल्द्वानी से रिटायर्ड वरिष्ठ कार्यालय अधीक्षक) द्वारा ध्वजारोहण किया गया । कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय अध्यक्ष चंद्रा जोशी, विद्यालय प्रबंधक कैलाश जोशी,प्रधानाचार्य महेश जोशी,उप प्रधानाचार्य पीयूष गुप्ता ने सरस्वती मां के सम्मुख द्वीप प्रज्वलन कर किया गया। सर्वप्रथम कक्षा 9 की छात्राएं द्वारा सरस्वती वन्दना की प्रस्तुति दी गई उसी क्रम में स्वागत गीत,देश भक्ति गीत,पहाड़ी गीत,नर्सरी के बच्चों द्वारा रैंप वॉक , एल०के०जी० के बच्चों द्वारा पंजाबी गीत, यू०के०जी० के बच्चों द्वारा मम्मी हो या पापा पर प्रस्तुति दी गई।इसी क्रम में कक्षा 12 की छात्राओं द्वारा स्पीच दी गई,कक्षा 1 के बच्चों द्वारा मिक्स सॉन्ग मोरनी बनके ,कक्षा 6 ने देश भक्ति गीत ,कक्षा 2 ने पंजाबी सॉन्ग व अन्य कक्षाओं द्वारा विभिन्न कार्यक्रम में प्रस्तुति दी गई। इस मौके पर के०जे० एम० आई०सी० के प्रधानाचार्य दलजीत सिंह ,भुवन जोशी, साहिल,अमित राणा,हेमा उप्रेती,रश्मि भट्ट,कला अटवाल,कमला जोशी,निशा चंद,निशा बहुगुणा,सोनिया कौर,सोनाली भट्ट,उमा भट्ट,लता जोशी,जसविंदर कौर,पलविंदर कौर,किरनदीप कौर, मनदीप कौर, सविता राय,नीलम ,भावना,चांदनी ,निशा राणा,गीता जोशी, दिव्या जोशी व अन्य स्टाफ मौजूद थे।