lकैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने सितारगंज तहसील भवन का किया लोकार्पण।
03 अगस्त, 2024
Edit
सितारगंज:(चरनसिंह सरारी) सितारगंज तहसील के नए भवन का शनिवार को कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने लोकार्पण किया। 407.53 लाख रुपये की लागत से निर्मित इस भवन परिसर में विभिन्न विभागों के कार्यालय हैं। जिसमें एसडीएम कोर्ट, तहसील कोर्ट, खाद्य विभाग, राजस्व निरीक्षक समेत अन्य विभागों के कार्यालय बनाए गए हैं। लोकार्पण करते हुए कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने कहा कि सरकार लक्ष्य राज्य, शहर का विकास होना चाहिए।आगे कहा कि कोई भी हारे जीते लेकिन शहर का विकास नहीं रुकना चाहिए। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि भाजपा और उनका लक्ष्य शहर का विकास करना है। उन्होंने कहा कि जल्द ही शहर में पार्क का भी निर्माण कराया जाएगा। इस पर करीब 15 करोड रुपए का खर्चा आएगा। पार्क निर्माण की मंजूरी 15 अगस्त तक मुख्यमंत्री से मिलने की संभावना है। इस मौके पर उपजिलाधिकारी रविन्द्र कुमार जुवाठा, तहसीलदार पूजा शर्मा, उत्तराखंड हज कमेटी अध्य्क्ष खतीब मलिक, जिलाध्यक्ष कमल जिंदल, नगर मण्डल अध्य्क्ष आदेश चौहान, सुखदेव सिंह, लक्खा सिंह, बिसन दत्त जोशी, राजेश ढल, आदेश ठाकुर, राकेश त्यागी, राकेश गुप्ता, अजय जायसवाल, दीपक गुप्ता, मोहित बिष्ठ, सुरेश जैन, रवि रस्तोगी, मनोज बनवाल, भोला जोशी" मासूम" जया जोशी, सुलोचना रावत, मीना माजूमदार आदि मौजूद रहे।