-->

search ad

4 वर्षीय बच्ची के साथ हुए कुकर्म को लेकर उत्तराखंड बाल अधिकार सरक्षण आयोग की सदस्या पीड़ित परिवार से मिली और प्रदेश अध्यक्षा को भेजी रिपोर्ट।

4 वर्षीय बच्ची के साथ हुए कुकर्म को लेकर उत्तराखंड बाल अधिकार सरक्षण आयोग की सदस्या पीड़ित परिवार से मिली और प्रदेश अध्यक्षा को भेजी रिपोर्ट।

सितारगंज:(चरनसिंह सरारी) उत्तराखंड बाल अधिकार संरक्षण आयोग सदस्या सुमन राय ने आज नगर के निकटवर्ती गांव लोका में हुई 4 वर्षीय बच्ची के साथ रेप की घटना को लेकर घटना स्थल का दौरा किया ओर पीड़ित बच्ची के परिवार से मुलाकात की। उनके द्वारा अपनी उत्तराखंड बाल अधिकार सरक्षण आयोग की प्रदेश अध्यक्षा को भेजी रिपोर्ट में बताया गया है कि मासूम बच्ची रोज की भांति बीते 2 सितंबर को भी स्कूल पढ़ने गई थी।इस दौरान विद्यालय में तीन नाबालिक लड़को द्वारा मासूम बच्ची को बहला फुसलाकर विद्यालय के बाथरूम के पीछे झाड़ियों में ले जाकर कुकर्म किया गया।बाद में पीड़ित बच्ची ने घर आकर रोते हुए आप बीती बताई। जिसपर पीड़ित परिवार ने थाने में पहुंचकर सारी घटना बताई।जिसपर पुलिस ने तत्काल कार्यवाही करते हुए तीनो आरोपी नाबालिक बच्चो को अपने सरक्षण में लेकर कानूनी कार्यवाही शुरू कर दी है। इधर दलित गाव में हुई घटना से दहशत फैल गई है। गांव में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। इधर गांव के लोगो ने बताया कि विद्यालय अध्यापकों व भोजन माता की लापरवाही के चलते ये घटना घटी है।

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन