-->

search ad

चेतन्य स्कूल के बच्चों ने मारी बाजी, राष्ट्र प्रेम से ओत प्रोत है प्रीतियोगिता ।

चेतन्य स्कूल के बच्चों ने मारी बाजी, राष्ट्र प्रेम से ओत प्रोत है प्रीतियोगिता ।

बच्चों ने दी सुन्दर प्रस्तुती 
-भारतीय संस्कृति व पद्द्ति को जानना बहुत जरुरी-टीसी 
सितारगंज:(चरनसिंह सरारी) भारत विकास परिषद शाखा सितारगंज द्वारा आयोजित राष्ट्रीय समूहगान प्रीतियोगिता का शुभारम्भ भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल,प्रांतीय अध्यक्ष नरेश कंसल,प्रांतीय महासचिव हरीश शर्मा,संरक्षक हरीश जोशी प्रांतीय मीडिया प्रभारी महेश मित्तल ने संयुक्त रूप से भारत माता व स्वामी विवेकानंद के चित्र सम्मुख दीप प्रज्वलित कर किया।समूहगान संयोजक राकेश त्यागी ने बताया कि कुल 10 विद्यालयों ने प्रीतियोगिता में प्रीतिभाग लिया है प्रत्येक टीम के द्वारा हिंदी व संस्कृत में मंच पर प्रस्तुति दी गई है।मुख्य अतिथि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मंजुनाथ टीसी ने कहा कि समाज को जागरूक करने व बच्चों के मानसिक विकास को बढ़ाने में भाविप हमेशा आगे रहता है,समूहगान प्रतियोगिता से बच्चों में देशप्रेम जाग्रत होता है और भारतीय संस्कृति को जानने व भारतीय पद्द्ति को आगे ले जाने में बहुत बड़ी सहायक सिद्ध होती है। उन्होंने भाविप के द्वारा समाजहित में किये जा रहे कार्यों की सराहना की और बच्चों से आग्रह किया कि पढ़ाई के साथ साथ समाजहित में अपना योगदान जरूर दें।विजेता टीम में प्रथम स्थान चैतन्य स्कूल, द्वितीय स्थान स्कालर वेली व तृतीय स्थान सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज ने प्राप्त किया।निर्णयाक मण्डल में ममता खुल्लर काठगोदाम, रेनू उपाध्याय और हेमा जोशी खटीमा से उपस्थित रहे।कार्यक्रम का संचालन सचिव अमित गोयल ने किया।इस मौक़े पर अनंत प्रकाश शुक्ला,उमेश अग्रवाल,अविनाश जिंदल,प्रियंक गर्ग,पलविंदर सिंह,हेमंत मिगलानी,शिवपाल चौहान, कमलेश कंसल,सतीश उपाध्याय,ममता खुल्लर,सीमा सिंघल,सरोज कंसल,सीमा गोयल,गरिमा सिंघल,संगीता जोशी आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन