घर घर सर्वे कर आशा खोजेंगी टीबी के सक्रिय रोगी।
05 सितंबर, 2024
Edit
रुद्रपुर- प्रधानमंत्री टीबी मुक्त अभियान के अंतर्गत मुख्यचिकित्सा अधिकारी डॉ मनोज शर्मा के निर्देशानुसार जिले में अब घर घर जाकर आशा कार्यकर्ती सर्वे करेंगी। उक्त निर्देशन के अनुसार सक्रिय रोगी खोज अभियान जिले में सर्वे सर्वप्रथम सीएचसी गदरपुर और रुद्रपुर से शुरू किया जाएगा। टीबी मुक्त अभियान के अंतर्गत आज सीएचसी गदरपुर में एक प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण में जिला क्षय नियंत्रण अधिकारी डॉ राजेश आर्य द्वारा प्रजेंटिव सक्रिय टीबी रोगी खोज सर्वे की सम्पूर्ण जानकारी दी गई। प्रशिक्षण में डॉ राजेश आर्या ने ऐसीएफ की सारी जानकारी देने के पश्चात स्वास्थ्य विभाग द्वारा चलाई जा रही सभी स्वास्थ्य कार्यक्रम की जानकारी भी देकर उचित दिशानिर्देश भी दिए। साथ ही क्षेत्र के सीएचओ के टीबी मुक्त पंचायत अभियान के अंतर्गत किये जा रहे कार्य की सराहना की। उक्त सर्वे से टीबी मुक्त पंचायत अभियान के तहत दिया गया लक्ष्य सीएचओ आसानी से प्राप्त कर लेगें। साथ ही जिला क्षय नियंत्रण अधिकारी ने सभी सीएचओ को यह भी दिशानिर्देश दिये कि इस सर्वे में संबंधित आशाओं द्वारा टीबी जांच हेतु लाये गए सैम्पलों की ऑनलाइन इंट्री अवश्य करें।
आपको बताते चले कि जिले में अभी भी लगभग 2500 से ज्यादा सक्रिय रोगी है। उत्तराखंड सरकार द्वारा 2025 तक राज्य को टीबी मुक्त किया जाना है। जिले में गदरपुर ब्लॉक को सबसे पहले टीबी मुक्त ब्लॉक बनाना है। इसी के चलते जिले में टीबी मुक्त पंचायत अभियान तो पहले से ही चल रहा है वर्तमान में ऐसीएफ कार्यक्रम द्वारा सम्पूर्ण जिले को टीबी मुक्त करने का कार्य भी किया जाएगा। ऐसीएफ को लेकर टीबी कार्यक्रम के जिला पीएमडीटी टीबी-एचआईवी समन्वक नवल किशोर पंडित ने सभी आशाओं को रिपोर्टिंग संबंधित जानकारी दी साथ ही यह भी बताया कि आपको सर्वे में बीसीएम, एसटीएस, एसटीएलएस, सीएचओ, आशा फेसिलेटर, एसएम आदि द्वारा सभी आशाओं की सहायता की जाएगी। साथ ही सर्वे की ऑनलाइन रिपोर्ट हर दिन भेजने को कहा।
ऐसीएफ प्रशिक्षण में मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ संजीव सरना, वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ संजय पाण्डेय, बीपीएम रिजवान, प्रभारी बीसीएम, एसटीएलएस राजेश अरोरा,एसटीएस नीरज, समस्त सीएचओ सहित सभी आशाओं ने प्रतिभाग किया।