उत्तरी सितारगंज दीर्घा०बहु० सहकारी समिति लि० में 11 डायरेक्टर पदों में 11 डायरेक्टर निर्विरोध चुने गए।
19 फ़रवरी, 2025
Edit
बहुउद्देशीय दक्षिणी सितारगंज किसान सेवा सहकारी समिति लि० में 10 डायरेक्टर निर्विरोध 1 पर होगा चुनाव।
सितारगंज:(चरनसिंह सरारी)उत्तराखंड में दीर्घाकार बहुउद्देशीय किसान सेवा सहकारी समितियों में चुनाव प्रक्रिया अब नाम वापसी के बाद 18 फरवरी को अंतिम चरण में है।18 फरवरी को नामांकन पत्रों की वापसी होने और 18 को ही चुनाव चिन्ह आवटित हो गए है।ओर 24 फरवरी को मतदान तथा उसी दिन मतगणना होगी।ओर 25 फरवरी को सभापति तथा उप सभापति के चुनाव कर लिए जायेगे।इसी के तहत उत्तरी सितारगंज दीर्घा० बहुउद्देशीय सहकारी समिति लि० के निर्वाचन अधिकारी सूरज राणा ने बताया कि 11 डायरेक्टर पदों पर आज नाम वापसी ओर 11 डायरेक्टर पदो मे 10 डायरेक्टर पदो पर एक ही नामांकन पत्र जमा होने पर 10 डायरेक्टर पहले ही निर्विरोध चुन लिए गए थे। लेकिन सितारगंज डायरेक्टर पद पर दो प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र जमा किए गए थे।जिसमे एक नामांकन पत्र वापसी के बाद 11 डायरेक्टर निर्विरोध चुन लिए गए।जिसमे सितारगंज से डायरेक्टर बलवंत सिंह,बघारी से डायरेक्टर ताहिर हुसैन,नकुलिया द्वितीय से डायरेक्टर श्रीमती मुन्नी देवी, बघौरा से डायरेक्टर मोलेराम, सिसौना से डायरेक्टर जितेंद्र सिंह, बरुआबाग झाड़ी से डायरेक्टर नारायन सिंह, नकुलिया प्रथम से डायरेक्टर श्रीमती रमेन्द्री देवी, बमनपुरा से डायरेक्ट अर्जुन सिंह, तुर्का तिसोर से डायरेक्टर श्रीमती पार्वती देवी, कल्याणपुर से डायरेक्टर मदनलाल, थारू तिसोर से डायरेक्टर श्रीमती मीनावती सहित सभी निर्विरोध चुने गए है।
इधर बहुउद्देशीय दक्षिणी सितारगंज किसान सेवा सहकारी समिति लि० के निर्वाचन अधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि 11 डायरेक्टर पदों पर 24 नामांकन पत्र जमा हुए थे।आज 18 फरवरी को नाम वापसी के बाद 10 डायरेक्टर निर्विरोध चुने गए। जबकि गोविंदपुर डायरेक्टर पद पर दो महिला प्रत्याशी चुनाव लडेगी।बलराज कौर और सुखजीत कौर आमने- सामने चुनाव लड़ रही है।18 फरवरी को नाम वापसी के बाद नकहा से डायरेक्टर अकलीमा, पिण्डारी से डायरेक्टर विरेंद्र कौर, बिज्टी से डायरेक्टर मनींनंदर कौर, भिटौरा से डायरेक्टर नईम अहमद, मालपुरी से डायरेक्टर मोहम्मद आज़म, रम्पुरा से डायरेक्टर सौरव अरोरा, सरकड़ा से डायरेक्टर मोहम्मद जावेद, सिसैया से डायरेक्टर बहार खान, हल्दुआ से डायरेक्टर कमलजीत सिंह सहित 10 डायरेक्टर निर्विरोध चुने गए है।