लक्ष्य के सापेक्ष उपलब्धी प्राप्त करने पर ही जिला होगा टीबी मुक्त- मुख्य चिकित्सा अधिकारी।
20 फ़रवरी, 2025
Edit
रुद्रपुर:(चरनसिंह सरारी) स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा राष्ट्रीय टीबी नियंत्रण कार्यक्रम की पुनरिक्षत मासिक समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ० के०के० अग्रवाल द्वारा की गई। समीक्षा बैठक की शुरूआत में जिला क्षय नियंत्रण अधिकारी डॉ० राजेश आर्या द्वारा सम्पूर्ण जिले के लक्ष्य के सापेक्ष प्राप्त उपलब्धी की ब्लॉक वार समीक्षा की। समीक्षा के दौरान लक्ष्य से कम उपलब्धी वाले टीयू को उपलब्धी बढ़ाने के निर्देश दिये साथ ही टीबी मुक्त पंचायत के साथ साथ टीबी मुक्त वार्ड की भी बात कही। शहरी क्षेत्र में सक्रिय टीबी रोगी खोज अभियान चलाकर व टीबी रोगी न मिलने पर वार्डो को टीबी मुक्त किया जा सकता है। तथा वर्ष 2025 के लिए इसकी प्लानिंग करने के निर्देश दिये। बैठक के दौरान अपोलो फउंडेशन के राज्य प्रमुख सतीश ने भी प्रतिभाग किया। उन्होंने बताया कि जिले में दो एमएमयु वेन मिले है जो राज्य द्वारा निर्धारित नोटिफिकेशन के नियमानुसार सक्रिय रोगी खोजगें। बैठक में प्रतिभाग करते हुए सहायक मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ० हरेंद्र मलिक ने 2025 तक टीबी मुक्त करने हेतु आवश्यक कठोर परिश्रम करने के निर्देश दिये साथ ही कर्मचारियों को आवश्यक विभागीय सहायता हेतु पत्र लिखने का निर्देश प्रभारी समन्वयक को दिये।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा इस भयावह रोग के मध्य में एनटीईपी कार्यक्रम के समस्त कर्मचारियों द्वारा कार्य करने की प्रशंसा की, लक्ष्य के सापेक्ष कम उपलब्धी वाले एस टी एस को उपलब्धी बढ़ाने के निर्देश दिये साथ ही उनको जिले के फील्ड में कार्यरत समस्त स्वास्थ्य कर्मचारियों और अधिकारियों का सहयोग लेने की बात कही। समीक्षा बैठक का समन्वय नवल किशोर द्वारा किया गया। समीक्षा बैठक में वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डॉ० संजय पाण्डेय, मुख्य फार्मेसी अधिकारी बी०एन० बेलवाल जिला डाटा एंट्री ऑपरेटर रीना सिंह सहित समस्त एनटीईपी कर्मचारी उपस्थित रहे।