डाबर रोड का ब्लॉक प्रमुख खटीमा ने कराया शुभारंभ।
22 फ़रवरी, 2025
Edit
खटीमा:(चरनसिंह सरारी)आज ब्लॉक प्रमुख/ प्रशासक खटीमा रणजीत सिंह नामधारी द्वारा ग्राम प्रतापपुर में जोगीठेर से बूटा घाट की ओर जाने वाले रास्ते का डामर रोड निर्माण कार्य का शुभारंभ अरदास कराकर ओर मिष्ठान वितरण कर किया गया। ब्लॉक प्रमुख ने बताया कि यह रोड 2 ग्राम पंचायतों को जोड़ता है, और आसपास के सभी ग्रामों के लोगों का आवागमन रहता हे। इस रोड का निर्माण कार्य उचित गुणवत्ता का ध्यान रखते हुए कराया जाएगा, जिससे कि रोड अधिक समय तक चल सके, ओर इस निर्माण कार्य के लिए ब्लॉक प्रमुख ने प्रदेश के यशस्वी ऊर्जावान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का बहुत बहुत धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया। वहीं ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री की जय जयकार के नारे भी लगाए।इस मौके पर सदस्य क्षेत्र पंचायत सुरेंदर सिंह, भारतीय किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष भाई गुरसेवक सिंह, परमजीत सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता जुझार सिंह, दलवीर सिंह, वरिष्ठ समाजसेवी दान सिंह राणा, रिंकू सिंह, बलदेव सिंह, करनजीत सिंह, गुरसेवक सिंह, राज सिंह आदि दर्जनों ग्रामीण मौजूद रहें।