-->

search ad

सीएम धामी ने शक्तिफार्म को दी 11.40 करोड़ के पुल की ऐतिहासिक सौगात, बोले— “डबल इंजन सरकार विकास और संस्कृति दोनों की रखवाली कर रही”।

सीएम धामी ने शक्तिफार्म को दी 11.40 करोड़ के पुल की ऐतिहासिक सौगात, बोले— “डबल इंजन सरकार विकास और संस्कृति दोनों की रखवाली कर रही”।

सितारगंज/शक्तिफार्म:(चरन सिंह सरारी) उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को शक्तिफार्म क्षेत्र को बड़ी विकास सौगात देते हुए सिसौना नदी पर 11 करोड़ 40 लाख 82 हजार रुपये की लागत से बनने वाले 150 मीटर लंबे सीसी पुल का भव्य शिलान्यास किया। शक्तिफार्म को सिडकुल सितारगंज से जोड़ने वाले इस महत्वाकांक्षी पुल के निर्माण से करीब 50 हजार लोगों को सीधा लाभ मिलेगा और औद्योगिक क्षेत्र तक पहुंचने की दूरी लगभग 9 किलोमीटर कम हो जाएगी। मुख्यमंत्री के आगमन पर क्षेत्र में उत्साह का माहौल दिखाई दिया और हजारों लोगों ने फूलमालाओं व जोरदार नारों के साथ उनका स्वागत किया। अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने कहा कि डबल इंजन सरकार उत्तराखंड को विकास, रोजगार और आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर के नए दौर में ले जा रही है। उन्होंने कहा कि शक्तिफार्म में आधुनिक डेयरी प्रसंस्करण इकाई, 54 करोड़ की लागत से बन रहा एक्वा पार्क, पीएचसी का 30 बेड सीएचसी में उच्चीकरण, सितारगंज-टनकपुर फोरलेन, आधुनिक ड्रेनेज सिस्टम, मल्टीस्टोरी पार्किंग और विभिन्न मोटर मार्गों के निर्माण जैसे कार्य तेजी से किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उधम सिंह नगर जनपद को औद्योगिक, कृषि और रोजगार के बड़े केंद्र के रूप में विकसित किया जा रहा है, जिसके तहत पंतनगर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, खुरपिया इंडस्ट्रियल स्मार्ट सिटी, प्लास्टिक पार्क, मल्टीमॉडल लॉजिस्टिक पार्क और रुद्रपुर बाईपास जैसी परियोजनाएं विकास को नई रफ्तार देंगी। मुख्यमंत्री ने समान नागरिक संहिता, सख्त नकल विरोधी कानून, धर्मांतरण विरोधी कानून और भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस नीति का उल्लेख करते हुए कहा कि सरकार विकास के साथ-साथ देवभूमि की संस्कृति, आस्था और मूल स्वरूप की रक्षा के लिए भी पूरी प्रतिबद्धता से कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि राज्य में अवैध गतिविधियों, लैंड जिहाद, नकल माफियाओं और धर्मांतरण कराने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई जारी रहेगी। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने मुख्यमंत्री का आभार जताते हुए कहा कि सरकार ने जनता से किए अधिकांश वादे पूरे कर दिए हैं और शेष कार्य भी जल्द पूरे किए जाएंगे। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्य, ब्लॉक प्रमुख उपकार सिंह बल, जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया, एसएसपी अजय गणपति सहित अनेक जनप्रतिनिधि, अधिकारी और भारी संख्या में क्षेत्रीय जनता मौजूद रही।

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन