हिंदू नववर्ष पर राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ का भव्य पथ संचलन।
31 मार्च, 2025
Edit
सितारगज:(चरनसिंह सरारी) नगर में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ ने हिंदू नववर्ष चैत्र शुक्ल प्रतिपदा पर भव्य पथ संचालन निकाला।पूरे नगर में स्वयं सेवकों पर पंथ संचालन के दौरान पुष्प वर्षा की गई।नगर के मुख्य चौराहे पर नगर पालिका अध्यक्ष सुखदेव सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष मुकेश सनवाल,सभासद दीपक गुप्ता,सतीश उपाध्याय,सोनू गुप्ता,बीना शाहू,सुरेश जैन,तरसेम सिंह आदि भाजपाइयों ने
स्वयंसेवकों का पुष्प वर्षा से जोरदार स्वागत किया।इस दिन का विशेष महत्व है क्योंकि यह राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के संस्थापक डॉ. केशव राव बलिराम हेडगेवार की जन्मतिथि भी है। कार्यक्रम की शुरुआत में स्वयं सेवकों ने ध्वज लगाकर आद्यसर संघ चालक को प्रणाम किया।सह जिला कार्यवाह आलोक कुमार चौधरी ने बताया कि राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ अब अपना शताब्दी वर्ष मनाने जा रहा है। उन्होंने कहा कि संघ ने अपने सेवा कार्यों से पूरे विश्व में पहचान बनाई है। डॉ. हेडगेवार ने हिंदू समाज के उत्थान के लिए जो कार्य शुरू किया, उसे आज भी कृतज्ञता से याद किया जाता है।चैत्र शुक्ल प्रतिपदा का धार्मिक महत्व बताते हुए उन्होंने कहा कि इसी तिथि से ब्रह्मा ने सृष्टि की रचना की थी। यह दिन नौ दिवसीय चैत्र नवरात्र का भी प्रारंभ है, जिसमें सनातन समाज शक्ति की उपासना करता है। कार्यक्रम में उपस्थित सभी को विक्रम संवत 2082 की शुभकामनाएं भी दी गईं।