-->

search ad

सरस्वती शिशु मंदिर सितारगंज में वार्षिक उत्सव मनाया गया।

सरस्वती शिशु मंदिर सितारगंज में वार्षिक उत्सव मनाया गया।

सितारगंज:(चरनसिंह सरारी) सरस्वती शिशु मन्दिर सितारगंज के प्रांगण में वार्षिक उत्सव के अवसर पर कार्यक्रम का शुभारम्भ माँ सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्जवल सरस्वती शिशु मन्दिर सितारगंज के अध्यक्ष नरेश कंसल, सह अध्यक्ष पवन वरसीवाल, कोषाध्यक्ष अविनाश जिन्दल, प्रधानाचार्य विरेन्द्र सिंह विष्ट द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।सरस्वती शिशु मंदिर वि‌द्यालय में आज परीक्षा फल एवं पुरस्कार वितरण का कार्यक्रम आयोजन किया गया जिसमें कक्षा अष्टम से रिषिका गंगवार, मयंक गोस्वामी, गुनगुन दिवाकर, कक्षा सप्तम से कृष्ण कुमार, दिव्या मिश्रा, किरन, कक्षा षष्ठ से प्रज्जवल, तान्या, गुंजन, कक्षा पंचम से माही, वरुण, हरमीत, वैभव दूबे, हिमांशु ,कक्षा चतुर्थ से भारत उपाध्याय, सार्थक बिष्ट, मानवीर, कक्षा तृतीय से शिवांश पांडे, कोमल रचित, कक्षा ‌द्वितीय से प्रेरणा, माही, कोमल, कक्षा प्रथम से अभितांशु चित्रांशी, प्रतीकराज, लक्ष्यता, आरुष, कक्षा यू.के.जी. प्रियांशी अवंतिका श्रेया पटेल, एल.के.जी. से रुद्र, शानवी गुप्ता, नर्सरी से दिया शर्मा, दिव्या ने प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया। वि‌द्यालय में सर्वश्रेष्ठ अंक प्राप्त करने वाली बहिन रिषिका गंगवार, दिया शर्मा भैया अभितांशू रहे।सरस्वती शिशु मन्दिर सितारगंज के अध्यक्ष नरेश कंसल द्वारा उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए सभी भैया, बहनों को बहुत-बहुत बधाई दी गई। तथा स्कूल के बच्चों द्वारा भी हिन्दी गीतों की प्रतियोगिता, संस्कृत गीतों की प्रतियोगिता एवं लोक गीतों की प्रतियोगिता में बड़े ही उत्साहपूर्ण भाग लिया गया।अन्त में प्रधानाचार्य विरेन्द्र सिंह विष्ट द्वारा वार्षिक उत्सव के सुअवसर पर आये हुए समस्त अतिथियों को धन्यवाद प्रेषित किया गया।इस कार्यकम में अध्यक्ष नरेश कंसल, प्रबन्धक शिवपाल चौहान, पवन वरसीवाल, राजू हरियाणवी, महेश सिंघल, उपाध्यक्ष पंकज गहतोड़ी, दीपक सिंघल, कीर्ति बल्लभ गहतोड़ी, अमन पाण्डे, रेखा गंगवार, किरण गोस्वामी एवं समस्त छात्र-छात्रायें तथा अभिभावक गण उपस्थित रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन