नगरीय तथा क्षेत्रीय इलाके में ईद के त्योहार को मुस्लिम समाज ने बड़ी धूम धाम के साथ मनाया।
31 मार्च, 2025
Edit
सितारगंज:(चरनसिंह सरारी) नगर तथा ग्रामीण समेत पूरे क्षेत्र में मुस्लिम समाज के लोगों ने ईद उल फितर के मौके पर ईद की नमाज शांतिपूर्ण तरीके से अदा की तथा लोगों ने घरों में तरह-तरह के मीठे पकवान तथा सिवईया बनाकर एक दूसरे का मुंह मीठा कराया।नगर के ईदगाह समेत पूरे क्षेत्र में मुस्लिम समाज के लोगों ने ईद उल फितर के मौके पर ईद की नमाज ईदगाह में अदा की। तथा ईद उल फितर की नमाज़ रामपुर मस्जिद में मौलाना शाहबाज खान ने अदा कराई, ईद गांह में ईद उल फितर की नमाज जामा मस्जिद सितारगंज के शाही इमाम मौलाना, कासिम रजा मिस्बाही ने ईद की नमाज अदा कराई। साथ ही देश में अमन चैन भाईचारा कायम रहे, देश तरक्की करें इसकी दुआएं मांगी गई। वही एक दूसरे को गले लगा कर ईद की एक दूसरे को मुबारकबाद दी गई तथा इस्लामिक कैलेंडर के दसवें महीने यानी ‘शव्वाल’ की पहली तारीख को ईद की नमाज ईदगाह में अदा की जाती है। वही सितारगंज क्षेत्र के तमाम ग्रामीण तथा शहरी इलाकों में ईद उल फितर की नमाज अदा की गई। साथ ही मुस्लिम समाज के लोगों ने ईद की नमाज के बाद देश में अमन चैन तरक्की की दुआ मांगी एक दूसरे को गले लगा कर ईद उल फितर की मुबारकबाद दी। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा ईदगाह रोड पर भारी वाहनों की आवाजाही पर रोक रही। ईद के मौके पर मुस्लिम समाज के लोगों में खुशी का माहौल देखा गया और एक दूसरे को ईद की बधाई देते मुस्लिम समाज के लोग नजर आए। इस मौके पर सी.ओ. भूपेंद्र सिंह धोनी,कोतवाल नरेश चौहान, एस.एस.आई. विक्रम सिंह धामी समेत पुलिस टीम सुरक्षा की दृष्टि से तैनात रही। इस मौके पर शमशुलहक(मुखिया) ताहिर मालिक, सरफराज अहमद (राजू),सलीम रिज़वी,राम नगीना प्रसाद, डॉ. मोहम्मद असलम, मोहम्मद अकरम, अनवार सलमानी, हनीफ बाबा, अबरार पटौदी, कफील अहमद, हिलाल रजा, मोहम्मद अशरफ, मोहम्मद अख्तर, मोहम्मद शाहिद, सलीम अहमद, मोइन अहमद,जुनैद रजा, इश्हाक अहमद, वसीम मिया, मुशीर अहमद लारी, सैयद मुन्ने मियां जमील अहमद आदि मौजूद रहे।