वार्षिक परीक्षाफल का परिणाम किया गया घोषित।
31 मार्च, 2025
Edit
सितारगंज:(चरनसिंह सरारी) एस.एम. पब्लिक स्कूल सितारगंज में कक्षा नर्सरी से लेकर आठवीं तक के छात्र-छात्राओं का वार्षिक परीक्षा फल का परिणाम घोषित किया गया, इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधक भुवन चंद्र भट्ट, उप प्रबंधक हिमांशु खार्कवाल,प्रधानाचार्य डॉक्टर मनिंदर सिंह गुलाटी तथा प्राइमरी इंचार्ज रश्मि चौहान द्वारा मां सरस्वती के संमुख दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। विद्यालय प्रबंधक भुवन चन्द्र भट्ट द्वारा सभी अभिभावकों को संदेश देते हुए कहां कि विद्यालय हमेशा बच्चों के समग्र विकास तथा अच्छी शिक्षा और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए तत्पर रहेगा, साथ ही सभी कक्षा में प्रथम द्वितीय तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर कक्षा मै प्रथम द्वितीय तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले सभी छात्र-छात्राओं को पुरस्कार से सम्मानित किया गया। साथ ही जो छात्र-छात्राए विद्यालय में सबसे अधिक उपस्थित रहे उसे भी सम्मानित किया गया, और अनुशासन के साथ विद्यालय में रहने वाले छात्र-छात्राओं को भी सम्मानित किया गया। इस अवसर पर समस्त विद्यालय परिवार उपस्थित रहा।