सुलभ शिक्षा अभियान के कार्यकर्ताओ ने निजी विद्यालयों की मनमानी रोकने को लेकर मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन।
01 अप्रैल, 2025
Edit
सितारगंज:(चरनसिंह सरारी)सुलभ शिक्षा अभियान सितारगंज उधमसिंहनगर के दर्जनों कार्यकर्ताओ ने निजी विद्यालयों की मनमानी से अभिभावकों को आ रही समस्यायों के सम्बन्ध में एक ज्ञापन उपजिलाधिकारी सितारगंज रविन्द्र कुमार जुवाठा के माध्यम से मुख्यमंत्री उत्तराखंड सरकार को भेजा है।जिसमे कहा गया है कि एक अप्रैल से नया शैक्षिक सत्र आरंभ हो गया है। साथ ही निजी विद्यालयों की मनमानी भी प्रारम्भ हो गयी है। सरकार द्वारा आदेशित किया गया है कि सभी विद्यालयों में एन.सी.ई.आर.टी. का पाठ्यक्रम लागु होना चाहिये तथा निजी विद्यालय मनमानी तरीके से शुल्क वृद्धि नहीं करेगें कोई भी निजी विद्यालय न तो विद्यालय से कापी, किताबे, स्टेशनरी, जुते, मोजे, स्कूल ड्रेस व अन्य शैक्षिक सामग्री बेचेगा न ही चिन्हित दुकानो से खरीदने के लिये अभिभावकों पर दबाब बनायेगा। बाबजुद इसके निजी विद्यालयों ने मनमानी तरीके से शुल्क वृद्धि कर दी है। तथा पाठ्यक्रम में परिवर्तन कर एन.सी.ई.आर.टी. के स्थान पर निजी प्रकाशकों की पुस्तकें लागू कर अभिभावकों पर विद्यालय से या चिन्हित दुकानो से कापी, किताबे, स्टेशनरी, जुते, मोजे, स्कूल ड्रेस व अन्य शैक्षिक सामग्री खरीदने के लिये अभिभावकों पर दबाब बना रहे है। जो अभिभावकों को महगें दामो पर खरीदनी पढ़ रही है। जिस कारण कई छात्र शिक्षा से वंचित हो जा रहे हैं। तथा कई छात्रों के अभिभावक अपने बच्चों को शिक्षा दिलाने के लिये कर्ज में डूब रहे है। अभिभावकों को अपने बच्चों को शिक्षा प्राप्त कराने के लिये बहुत ही जटील समस्यायों का सामना करना पड़ रहा है। शिक्षा प्राप्त करना इतना महंगा हो गया है कि बहुत से मेघावी छात्र-छात्रायें मात्र धन के अभाव में शिक्षा प्राप्त नहीं कर पा रहे हैं। उन्होंने मांग की है कि निजी विद्यालयों की मनमानी बन्द कराई जाये तथा मनमानी करने वाले निजी विद्यालयों के विरूद्ध कार्यवाही की जाये।ज्ञापन देने वालों में सुलभ शिक्षा अभियान सितारगंज के अध्यक्ष अधिवक्ता हरीश दुबे,सचिव रामा शंकर,राजन मंडल,हिमांशु सक्सेना,विकास गुप्ता,सतीश कुमार,राजवीर सिंह,दीपक,सोनू राम,धीरज,विशाल,राजेश कुमार,वसीम,अफसर अली,दीपक चौहान,ललित आदि शामिल रहे।