-->

search ad

ग्राम पंडरी में स्थित मंदिर के समीप कच्ची शराब तथा मांस की बिक्री पर रोक लगाने की मांग को लेकर विहिप,बजरंग दल के कार्यकर्ताओ तथा महिलाओं का विरोध प्रदर्शन।

ग्राम पंडरी में स्थित मंदिर के समीप कच्ची शराब तथा मांस की बिक्री पर रोक लगाने की मांग को लेकर विहिप,बजरंग दल के कार्यकर्ताओ तथा महिलाओं का विरोध प्रदर्शन।


सितारगंज:(चरनसिंह सरारी) विश्व हिंदू परिषद,बजरंग दल के कार्यकर्ताओ तथा ग्राम पंडरी की महिलाओं ने नगर के मुख्य चौक पर विरोध प्रदर्शन कर ग्राम पंडरी स्थित मंदिर के कच्चे पत्थर, शराब एवं मांस की बिक्री को प्रतिबन्धित करने को लेकर नारेबाजी की उनका कहना था। कि कुछ गलत लोगो द्वारा हिन्दूओं की आस्था को चोटिल पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है, जो अत्यन्त दुखद एवं निन्दनीय है। आगे उन्होंने कहा कि सितारगंज के ग्राम पंडरी स्थित मन्दिर के समीप कतिपय हिन्दू विरोधी व्यक्तियों द्वारा कच्ची शराब एवं मांस की बिक्री को धड़ल्ले से किया जा रहा है, जिससे शान्तिप्रिय क्षेत्र में अशान्ति का माहौल उत्पन्न हुआ है।उन्होंने मांग की कि अवैध कच्ची शराब एवं मन्दिर के समीप मांस की बिक्री पर पूर्णतः रोक लगाने की आवश्यकता है। यदि समय से इस विषय में कार्यवाही नहीं की जाती है. तो सैकड़ों हिन्दू एवं श्रद्धालु सड़कों पर उतरने के लिए विवश होंगे। चूंकि अब महाशिवरात्रि का पावन पर्व भी नजदीक है. इसके परिप्रेक्ष्य में भी मन्दिरों के आसपास किसी भी प्रकार के अवैध कार्यों को पूर्णतः निषेध किया जाना अति आवश्यक है। उनके द्वारा उपजिलाधिकारी सितारगंज रविन्द्र सिंह जुवाठा तथा कोतवाल सितारगंज नरेश चौहान को शिकायती पत्र भी दिया गया।इस मौके पर विहिप,बजरंग दल के प्रखंड अध्यक्ष अजय भगत, राजा, सूरज,आदित्य,राजन,राम अवध,राज मंडल, पूरन,सूरज,अशोक सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन