-->

search ad

धनतेरस-दीपावली पर सितारगंज में ट्रैफिक रहेगा पूरी तरह नियंत्रण में — पुलिस ने जारी किया विशेष यातायात प्लान, व्यापारियों व नागरिकों से सहयोग की अपील।

धनतेरस-दीपावली पर सितारगंज में ट्रैफिक रहेगा पूरी तरह नियंत्रण में — पुलिस ने जारी किया विशेष यातायात प्लान, व्यापारियों व नागरिकों से सहयोग की अपील।


सितारगंज:(चरनसिंह सरारी) धनतेरस व दीपावली पर्व पर नगर में बढ़ती भीड़ और खरीददारी के चलते कोतवाली पुलिस ने सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने हेतु विशेष ट्रैफिक प्लान जारी किया है। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली सितारगंज नरेश चौहान ने बताया कि 18 अक्टूबर से मुख्य बाजार क्षेत्र में सभी बड़े वाहनों का प्रवेश पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा ताकि लोगों को खरीददारी के दौरान किसी प्रकार की परेशानी न हो। अमरिया से पीपल चौक की ओर आने वाले सभी ई-रिक्शा व टैम्पो अनुपम स्वीट्स से आगे नहीं जा सकेंगे, वहीं खटीमा चौक से आने वाले ई-रिक्शा व टैम्पो को मीना बाजार तिराहे से आगे बढ़ने की अनुमति नहीं होगी। नकुलिया चौक से आने वाले ई-रिक्शा व टैम्पो जामा मस्जिद से आगे नहीं जा पाएंगे। पुलिस प्रशासन ने बताया कि दीपावली पर्व पर नगर की सड़कों पर भीड़भाड़ को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस के साथ-साथ अतिरिक्त पुलिस बल की भी तैनाती की जाएगी ताकि किसी प्रकार की अव्यवस्था न फैले। उप प्रभारी निरीक्षक विक्रम सिंह धामी ने समस्त व्यापारियों और नगरवासियों से अपील की है कि वे अपने निजी वाहनों को दुकानों के सामने या सड़कों पर खड़ा न करें तथा पुलिस द्वारा बनाए गए यातायात नियमों का पालन करें। उन्होंने कहा कि सहयोग से ही हम सभी नागरिकों को सुरक्षित, सुव्यवस्थित और आनंदमय दीपावली का अनुभव करा सकते हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन