-->

search ad

राजकीय कॉलेज में ‘वेणिका’ न्यूज लेटर का हुआ भव्य विमोचन — विद्यार्थियों की प्रतिभा, रचनात्मकता और सृजनशीलता को देगा नया आयाम।

राजकीय कॉलेज में ‘वेणिका’ न्यूज लेटर का हुआ भव्य विमोचन — विद्यार्थियों की प्रतिभा, रचनात्मकता और सृजनशीलता को देगा नया आयाम।

सितारगंज:(चरनसिंह सरारी) राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय सितारगंज में बीते बृहस्पतिवार को शिक्षा और सृजनशीलता के संगम का साक्षी बनते हुए महाविद्यालय के प्रथम न्यूज लेटर ‘वेणिका’ का भव्य विमोचन प्राचार्य प्रोफेसर रेनू रानी बंसल द्वारा किया गया। इस पत्रिका में वर्षभर महाविद्यालय में आयोजित विभिन्न शैक्षणिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, पर्यावरणीय एवं रचनात्मक गतिविधियों का विस्तृत संकलन प्रस्तुत किया गया है। ‘वेणिका’ विद्यार्थियों, प्राध्यापकों, जनप्रतिनिधियों एवं समाज के गणमान्य व्यक्तियों के सहयोग से तैयार की गई है, जिसमें महाविद्यालय परिवार की सामूहिक ऊर्जा और रचनात्मकता झलकती है।विमोचन अवसर पर प्राचार्य प्रो. रेनू रानी बंसल ने कहा कि यह न्यूज लेटर विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास की दिशा में एक सृजनात्मक पहल है, जो उन्हें नई सोच, नई दिशा और बेहतर कार्यों की प्रेरणा देगा। उन्होंने बताया कि ‘वेणिका’ वर्ष में दो बार प्रकाशित की जाएगी, जिससे छात्रों की उपलब्धियों और कॉलेज की गतिविधियों को व्यापक मंच मिलेगा। उन्होंने सम्पूर्ण संपादकीय टीम की सराहना करते हुए कहा कि यह बुलेटिन महाविद्यालय की प्रगति और विद्यार्थियों की सृजनशीलता का जीवंत दस्तावेज है।कार्यक्रम का संचालन न्यूज लेटर के संपादक डॉ. एम.सी. आर्य एवं सह-संपादक डॉ. दुर्गा तिवारी द्वारा किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. विमला सिंह, डॉ. अभिमन्यु कुमार, डॉ. जगदीश प्रसाद, डॉ. संजय कुमार, डॉ. प्रकाश चंद, डॉ. सोहनी, डॉ. प्रज्ञा सिन्हा, डॉ. दीक्षा खपा, डॉ. अजय कुमार लटवाल, डॉ. गरिमा जोशी, गौरव फर्त्याल, चरणजीत सिंह, हर्षित आर्य, सुनील कुमार, अरुण कुमार, देव, जनक पाल, सुषमा आर्य, खुशबू और मुस्कान सहित अनेक विद्यार्थी एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। पूरा कार्यक्रम उत्साह और उमंग के माहौल में सम्पन्न हुआ, जहां विद्यार्थियों ने ‘वेणिका’ को अपनी प्रतिभा का आईना माना है।

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन