-->

search ad

सितारगंज: अधिवक्ता एसोसिएशन सिविल कोर्ट की प्रथम आमसभा संपन्न — रजिस्ट्रेशन, सदस्यता व भविष्य की नीतियों पर लिए गए अहम निर्णय, अवैधानिक संस्थाओं के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की घोषणा।

सितारगंज: अधिवक्ता एसोसिएशन सिविल कोर्ट की प्रथम आमसभा संपन्न — रजिस्ट्रेशन, सदस्यता व भविष्य की नीतियों पर लिए गए अहम निर्णय, अवैधानिक संस्थाओं के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की घोषणा।

सितारगंज:(चरनसिंह सरारी) अधिवक्ता एसोसिएशन सिविल कोर्ट सितारगंज की प्रथम आमसभा की बैठक आज उत्साहपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुई। बैठक का आयोजन एसोसिएशन के अधिकृत व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से पूर्व घोषित सूचना के अनुसार किया गया। बैठक का संचालन एसोसिएशन के ऊर्जावान सचिव महेंद्र चौधरी एडवोकेट ने किया जबकि अध्यक्षता वरिष्ठ अधिवक्ता व एसोसिएशन के अध्यक्ष शिवकुमार त्रिपाठी एडवोकेट ने की। आमसभा में सचिव ने विस्तारपूर्वक बताया कि एसोसिएशन का विधिवत रजिस्ट्रेशन दिनांक 04 सितम्बर 2025 को कराया गया है, जो 03 सितम्बर 2030 तक वैध रहेगा। साथ ही एसोसिएशन का संबंधिकरण बार काउंसिल ऑफ उत्तरांचल से 30 सितम्बर 2027 तक के लिए स्वीकृत किया गया है, जिससे अधिवक्ताओं की संगठनात्मक पहचान और भी सुदृढ़ हुई है।बैठक में सदस्यता प्रक्रिया पर चर्चा करते हुए यह निर्णय लिया गया कि जो भी अधिवक्ता एसोसिएशन से जुड़ना चाहते हैं, वे 31 अक्टूबर 2025 तक निःशुल्क सदस्यता फार्म भरकर अध्यक्ष या सचिव के पास जमा कर सकते हैं। एसोसिएशन ने अधिवक्ताओं के अधिकारों की रक्षा और विधिक व्यवस्था के सुदृढ़ीकरण हेतु कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित किए। आमसभा में सर्वसम्मति से यह भी निर्णय लिया गया कि जो भी संस्थाएं अवैधानिक या विधि-विरुद्ध रूप से संचालित की जा रही हैं, उनके विरुद्ध एसोसिएशन द्वारा ठोस विधिक कार्रवाई की जाएगी ताकि अधिवक्ताओं की एकता और गरिमा पर कोई आंच न आए।इस अवसर पर अध्यक्ष शिवकुमार त्रिपाठी, सचिव महेंद्र चौधरी, उपाध्यक्ष रवि सक्सेना, उपसचिव अमित रस्तोगी, कोषाध्यक्ष भगवत सिंह, लेखा परीक्षक गुरदेव सिंह बेदी, कार्यकारिणी सदस्य कमल कुमार जिंदल, ललित रस्तोगी, मनोरमा गुप्ता, विश्वजीत राय, राजकुमार विश्वास, ग़ालिब, फैसल, तान्या अग्रवाल, प्रकाश ढाली, राधेश्याम शर्मा, प्रदीप बिसेन, सुरजीत सिंह, मुशीर अहमद लारी, दीपक राणा, सौरभ सक्सेना, अरशद अली, अनंत प्रकाश शुक्ला, राजेश कुमार जायसवाल, वीरेंद्र सिंह रावत सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता उपस्थित रहे। आमसभा में उपस्थित अधिवक्ताओं ने एकता, पारदर्शिता और अधिवक्ता समाज के उत्थान हेतु मिलजुलकर कार्य करने का संकल्प लिया।

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन