ड्रग्स मुक्त अभियान में सितारगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 144 पव्वे अवैध अंग्रेजी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार।
26 फ़रवरी, 2026
Edit
सितारगंज:(चरनसिंह सरारी) कोतवाली सितारगंज पुलिस ने ‘ड्रग्स मुक्त उत्तराखण्ड’ अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए 03 पेटियों में कुल 144 पव्वे अवैध अंग्रेजी शराब के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अवैध शराब एवं मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक नगर/क्षेत्राधिकारी सितारगंज के निर्देशन में दिनांक 25 फरवरी 2026 को हेलीपेड रोड सिडकुल के पास चेकिंग के दौरान अपर उपनिरीक्षक सुरेन्द्र सिंह दानू व उनकी टीम ने समय लगभग 4:52 बजे मोटरसाइकिल संख्या यूके- 06एजी 0359 को रोककर तलाशी ली, जिसमें पीले रंग के कट्टे में 03 पेटियों में रखे 96 पव्वे रॉयल स्टैग व 48 पव्वे इम्पीरियल ब्लू ब्रांड की अवैध अंग्रेजी शराब बरामद हुई। मौके से अभियुक्त निर्मल आचार्य (44 वर्ष)पुत्र नागेन्द्र नाथ निवासी रतनफार्म नंबर 2, अरविन्दनगर शक्तिफार्म, सितारगंज को गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध एफआईआर संख्या 84/2026 धारा 60/72 आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने शराब के साथ परिवहन में प्रयुक्त हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल भी सीज कर ली है तथा अभियुक्त के खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जनपद में अवैध शराब व नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए अभियान आगे भी सख्ती से जारी रहेगा।