उत्तराखंड पुलिस का सख्त एक्शन: सितारगंज j में 03 फरार वारंटी धर दबोचे, वारंट तामीली अभियान ने पकड़ी रफ्तार।
23 फ़रवरी, 2026
Edit
सितारगंज:(चरनसिंह सरारी) वांछित/ईनामी/वारंटियों की शत-प्रतिशत गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कोतवाली सितारगंज पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए लंबे समय से फरार तीन वारंटियों को धर दबोचा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जनपद उधम सिंह नगर के सख्त निर्देशों के अनुपालन में प्रभारी निरीक्षक सुंदरम शर्मा के नेतृत्व में गठित टीम ने सोमवार को अलग-अलग स्थानों पर सटीक सूचना के आधार पर दबिश दी और गैर-जमानती अधिपत्रों में वांछित गुरमेज सिंह पुत्र महेंद्र सिंह निवासी पहाड़ी उकरौली सिडकुल (आबकारी अधिनियम), हेमेन्दर पुत्र रामचरण निवासी कुंवरपुर सितारगंज(दहेज अधिनियम व भादवि की विभिन्न धाराएं) तथा खुर्शीद आलम उर्फ बाबी पुत्र अफजल अहमद निवासी वार्ड नं. 01, बलीनगर सितारगंज (एनआई एक्ट प्रकरण) को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की रणनीतिक घेराबंदी और सतत निगरानी के चलते आरोपियों को फरार होने का कोई अवसर नहीं मिला। गिरफ्तार अभियुक्तों को माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा है। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि वारंट तामीली अभियान आगे भी पूरी सख्ती और प्रतिबद्धता के साथ जारी रहेगा तथा कानून से बचने की कोशिश करने वालों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। गिरफ्तारी टीम में चौकी प्रभारी उ0नि0 जगत सिंह शाही, उ0नि0 कैलाश देव, अ0उ0नि0 प्रेम सिंह, अ0उ0नि0 सुरेंद्र सिंह दानू, कांस्टेबल चन्द्र प्रकाश, कांस्टेबल नरेन्द्र सिंह देऊपा एवं कांस्टेबल अमित जोशी सहित अन्य पुलिस कर्मी शामिल रहे।