सितारगंज को मिली अत्याधुनिक स्वास्थ्य सुविधा की सौगात, ‘निर्माय क्लीनिक’ का भव्य शुभारंभ।
20 फ़रवरी, 2026
Edit
सितारगंज:(चरनसिंह सरारी) नगर के वार्ड नंबर 06, पोस्ट ऑफिस के निकट आज स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में एक नई पहल के रूप में “निर्माय क्लीनिक हेल्थकेयर एंड वेलनेस सेंटर” का भव्य शुभारंभ नगर पालिका अध्यक्ष सुखदेव सिंह द्वारा फीता काटकर किया गया। इस अवसर पर क्षेत्रवासियों की उपस्थिति में क्लीनिक के संचालक डॉ. शुभम कुमार मंडल को नए प्रतिष्ठान के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं। कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि यह क्लीनिक आधुनिक सुविधाओं और समर्पित चिकित्सा सेवाओं के माध्यम से स्थानीय नागरिकों को बेहतर उपचार उपलब्ध कराएगा, जिससे लोगों को दूर-दराज के शहरों की ओर रुख नहीं करना पड़ेगा। नगर पालिका अध्यक्ष ने अपने संबोधन में विश्वास जताया कि “निर्माय क्लीनिक” क्षेत्र में स्वास्थ्य जागरूकता और गुणवत्तापूर्ण उपचार का सशक्त केंद्र बनेगा तथा ‘स्वस्थ सितारगंज – समृद्ध सितारगंज’ के संकल्प को मजबूती प्रदान करेगा। कार्यक्रम के अंत में क्षेत्र की खुशहाली और उत्तम स्वास्थ्य सेवाओं के लिए प्रार्थना की गई, वहीं नागरिकों ने इसे जनसेवा और स्वस्थ भारत की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।