राकेश त्यागी को मिली उत्तराखंड भाजपा प्रदेश कार्यसमिति में अहम जिम्मेदारी, प्रदेश नेतृत्व और कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा का जताया आभार।
23 नवंबर, 2026
Edit
पार्टी संगठन को मजबूत बनाने और प्रदेश के विकास में पूरी निष्ठा से निभाएंगे दायित्व।
सितारगंज:(चरनसिंह सरारी) भारतीय जनता पार्टी ने संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने और पार्टी को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में राकेश त्यागी को उत्तराखंड भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। इस मनोनयन से राकेश त्यागी को नई जिम्मेदारी मिलने पर उन्होंने भाजपा के शीर्ष नेतृत्व, प्रदेश नेतृत्व और विशेष रूप से उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा का हृदय से आभार व्यक्त किया है। राकेश त्यागी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक संगठन है, जहां एक सामान्य कार्यकर्ता को भी अपनी मेहनत, लगन, निष्ठा और समर्पण के बल पर संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभाने का अवसर मिलता है। प्रदेश कार्यसमिति सदस्य के रूप में उन्हें जो दायित्व सौंपा गया है, वह उनके लिए गौरव और सम्मान का विषय होने के साथ-साथ एक बड़ी जिम्मेदारी भी है। उन्होंने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने उन पर जो विश्वास जताया है, उस पर खरा उतरने के लिए वह पूरी ईमानदारी, निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करेंगे। संगठन की विचारधारा, केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और विकासपरक नीतियों को आमजन तक पहुंचाने के साथ ही कार्यकर्ताओं को संगठन से जोड़ने तथा पार्टी की मजबूती के लिए निरंतर प्रयासरत रहेंगे। उन्होंने विशेष रूप से कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा का धन्यवाद करते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन और सहयोग से प्रदेश में संगठन एवं विकास के कार्यों को नई दिशा मिल रही है। राकेश त्यागी ने कहा कि उनका लक्ष्य पार्टी की अपेक्षाओं के अनुरूप कार्य करते हुए मजबूत संगठन, सशक्त उत्तराखंड और विकसित प्रदेश के संकल्प को आगे बढ़ाना है। उन्होंने प्रदेश नेतृत्व को विश्वास दिलाया कि वह संगठन की प्रत्येक जिम्मेदारी को पूरी तत्परता से निभाते हुए भाजपा की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।